आज का राशिफल, 04 August, 2022

आज का राशिफल, 04 August, 2022

Today’s Horoscope (04 August, 2022)

पढ़ें 04, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और कुछ धन भी व्यय होगा।

आज आपके घर का माहौल किसी सदस्य की नाराजगी के कारण खराब हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन होंगे, जिसको देखकर आप के साथियों का मूड खराब हो सकता है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपका मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर आपके किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज के लिए कहना होगा।

व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपुर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार मे धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता आज अधिक रहेगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें आप मंजूरी दे सकते हैं। कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें,

नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी मांग प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में क्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे।

आज आपको खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा नहीं तो कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। संतान के उत्तरदायित्वों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा।

यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह सुलझ जायेगी। आज अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

भागदौड़ रहने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आपको अपने अधिकारियों की कृपा से आज वेतन वृद्धि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जो भी निर्णय ले किसी के दबाव में आकर ना लें। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। विपरीत परिस्थितियों मे आज आपको अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा।

व्यवसाय के लिए यदि आज कोई यात्रा करनी पड़े, तो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। यदि आज किसी से रुपए का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है। अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपको आपके मन के मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। वाहन के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आज यदि आपके मन में कोई आईडिया आए,

तो उसे तुरंत आगे बढ़ना है, तभी वह आपको भविष्य में लाभ दे सकेगा। संतान को आज उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होगा। कार्यक्षेत्र में महिला साथी की वजह से किसी परेशानी में आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन (PISCES)

आज आपका ग्रहस्थ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। पारिवारिक बिजनेस में तरक्की को देखकर आज मन प्रसन्न होगा। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे आपको लाभ होगा।

आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके फायदे का कोई सौदा ला सकती है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!