आज का राशिफल, 05 August, 2022

आज का राशिफल, 05 August, 2022

Today’s Horoscope (05 August, 2022)

पढ़ें 05, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी, आपकी कोशिश रंग लायेगी।

लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी। जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनका समाज में नाम ऊंचा हो सकता है।

वृष (TAURUS)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

ऑफिस का जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न जाने दें। हो सकता है बॉस आपको किसी जरुरी काम की जिम्मेदारी भी दें।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कर्क (CANCER)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है।

आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं

तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगें स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें।

तुला (LIBRA)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरुरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं

आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका मन आध्यात्म में रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें,

क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारारत्म परिणाम मिलने वाला है। किसी भी कार्य में आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम ऊंचा होगा। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। पूराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बितायेंगें। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरु करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई अच्छी खबर मिलेगी।

पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है।

रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!