आज का राशिफल, 25 July, 2022

आज का राशिफल, 25 July, 2022

Today’s Horoscope (25 July, 2022)

पढ़ें 25, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके समर्थन में वृद्धि होगी।

आज आपको अपने किसी सहयोगी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके आने की संभावना नहीं थी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।

आज कोई भी निर्णय सोच विचार कर ले। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। आज आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा।

विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य से यदि आज कोई वाद विवाद होता है,

तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का विश्वास और गहरा होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज संतान से संबंधित कार्य पूरा होगा और संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,

तभी आप अपने घर व बाहर सारे रिश्तो को संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपको पदोन्नति मिल सकती है।

कन्या (VIRGO)  

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में भी किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाना होगा, तभी वह आपको सफलता दे पाएंगे।

आय के नए साधन प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर के दिखाने के लिए होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। धीमी गति से चल रहे बिजनेस को तेज करने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं।

रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके सफल होंगे। सामाजिक कार्य में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रह सकता है। आज आपको अपने उच्च अधिकारी अथवा अपने पिता से कोई तनाव हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

नौकरी से जुड़े लोग यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके उत्तर दायित्व की पूर्ति के लिए रहेगा। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे।

परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने ऊपर भी कुछ खर्च धन खर्च करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपको रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी।

बिजनेस में आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी की मदद से दूर होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को आज कोई रोग परेशान कर सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

आपको अपनी आय और व्यय दोनों में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से कोई सरप्राइस मिल सकता है। आज आप यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!