आज का राशिफल, 17 July, 2022

आज का राशिफल, 17 July, 2022

Today’s Horoscope (17 July, 2022)

पढ़ें 17, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है  “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आपका दिन अच्छा गुजरेगा। छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश करने में कामयाब होंगे। जमीन-जायदाद के मामलों के फैसलें आज आपके पक्ष में आयेगे। 

जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी।

वृष (TAURUS)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। जिन दम्पतियों को अब तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है उन्हें इससे जुड़ी गुड़ न्यूज मिल सकती है। 

अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन उत्तम है। वकीलों के लिये दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।

मिथुन (GEMINI)

आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। 

जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है।  आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

कर्क (CANCER)

आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। 

आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बिजनेस में मुनाफा होगा।  लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा। 

सिंह (LEO)

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। पहले से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। 

वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जब तक जरूरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचे।

कन्या (VIRGO)

आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। 

अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये दिन उत्तम है। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

तुला (LIBRA)

आपका दिन समान्य रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 

अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। पार्टनर को खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधो में मजबूती आयेगी। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। 

बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS)

आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।  ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। 

जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा।

मकर (CAPRICORN)

आपका दिन ठीक रहने वाला है। घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क में घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। 

नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है।

कुंभ (AQUARIUS)

आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।

किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिलेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

मीन (PISCES)

आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 

पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। उधार देने से बचें नहीं तो पैसा फंस सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!