आज का राशिफल, 21 April, 2022

आज का राशिफल, 21 April, 2022

Today’s Horoscope (21 April राशिफल)

पढ़ें 21, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज कोई भी काम करें तो बड़ों की राय जरूर लें। आज आपके घर कोई खुशखबरी आ सकती है। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। 

वृष (TAURUS)

आज आपका मन आनंदित रहेगा | जो लोग जूते का बिज़नेस करते हैं, उनके काम की गति बढेगी। आज लवमेट अपने साथी से अपने दिल की बाते शेयर करेंगें | ऑफिस के काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। छात्र को कुछा नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपका दिन बड़े बुजुर्गों के साथ बात करने में बीत सकता है। 

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा | जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है, उनको मुनाफा होगा।

कर्क (CANCER)

आज आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है | अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज कोई भी नया काम करने से पहले बड़े अनुभवी की सलाह जरूर लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। 

सिंह (LEO)

आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे | महिलाओं के लिये दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहें लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। वाहन खरीदने के योग बन रहे है।

कन्या (VIRGO)

आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज रूक सकते है। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर पर परिवार वालो के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। 

तुला (LIBRA)

आज आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। जो लोग एक्टिंग से जुड़े हैं उनको अपने हुनर में और अच्छा करने की जरूरत है। आज आपको नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती हैं। जो लोग नौकरी कर रहें हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिल सकते है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलने का प्लान बना सकते हैं। 

वृश्चिक (SCORPIO)

आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज पारिवारिक काम की वजह से ऑफिस का कार्य थोडा रूक सकता है। आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहगी। 

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, उनके लिए बहुत अच्छा समय है। इसके अलावा जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। महिलाओ को आज रसोईघर के काम में थोड़ी राहत मिलेगी, परिवार वाले आपकी सहायता करेंगें।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है | अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करे, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद हो सकता है। अविवाहितो को आज कोई विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बच्चे आज पढाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगायेंगें।

मीन (PISCES)

आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, उनके काम थोडा रूक सकता है। छोटे भाइयों को अपनी बहनो से कोई उपहार मिल सकता है | जीवन में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।  बुजुर्ग समय से दवाईया खायें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जमीन जायदात के मामलें भी हल होंगे। 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!