आज का राशिफल, 16 July, 2022

आज का राशिफल, 16 July, 2022

Today’s Horoscope (16 July, 2022)

पढ़ें 16, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, जिसके कारण आप थकान महसूस करेंगे।

यदि आपका कोई सरकारी कार्य है, तो उसमें आपको अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सायं काल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आज आपको किसी नए कार्य को करने से बचना होगा।

जिसके कारण आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार अथवा संतान के पढ़ाई से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

आज आपको परिजन अथवा मित्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर आज आप कम समय दे पाएंगे, जिसके कारण आपको लाभ थोड़ा कम होगा।

आज आप दिनभर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज मित्रों व परिजनों के साथ आपको मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य में कुछ आलस दिखाएंगे, जिसके कारण आपको कुछ थकान भी महसूस होगी।

विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके निवेश करने के लिए रहेगा। यदि आज आपने किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आपको उत्तम फल देगा।

आज आप किसी जमीन जायदाद में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको लाभ ही देगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आना पड़ सकता है।

संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन मे प्रशंसा होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज जीवन साथी से कोई झड़प हो सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत फल लेकर आएगा। आज जिस कार्य को लाभ के चक्कर मे करेंगे, वह आपको हानि देकर जाएगा। आज आप अपने घर व परिवार में किसी विशेष कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। भाई से यदि आप के रिश्ते में कुछ अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज किसी मित्र से मदद ले सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। यदि आज पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आज उसके कष्टों में कमी आएगी।

यदि आपका लंबे समय से रुक हुआ धन आपको प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हाथ लगेग।

यदि आपका अपने किसी परिजन से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। थोड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने से आज प्रसन्न होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

आज आपको किसी भी प्रकार का उधार लेने से बचना होगा क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। क्रोध भी अधिक रहेगा। किसी गलतफहमी के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है।

जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको अपने भाई के साथ में सहयोग की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!