आज का राशिफल, 29 June, 2022

आज का राशिफल, 29 June, 2022

Today’s Horoscope (29 June, राशिफल)

पढ़ें 29, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।

छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।

वृष (TAURUS)

आज आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

दूसरों के मामलों में दखल ना दें। आपके बच्चे आपको गुड न्युज दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन (GEMINI)

अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-डाउन करने में आपको आसानी होगी। उधार के लेन-देन से बचें।

आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन समान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हैं। व्यापार को लेकर मन में नए विचार आयेंगे।

आपकी उलझने कम हो सकती हैं। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं।

ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ होगी। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी।

सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा।

जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है।

पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें।

ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन (PISCES)

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को काबू में रखें, खर्च बढ़ सकता है।

थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!