आज का राशिफल, 26 June, 2022

आज का राशिफल, 26 June, 2022

Today’s Horoscope (26 June, राशिफल)

पढ़ें 26, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि लंबे समय से आपको कोई रोग पकड़े हुए हैं, तो आज उसमें राहत मिल सकती है।

आज आपके व्यापार में बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए कुछ धन व्यय करेंगे।

वृष (TAURUS)

जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, तो आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी उनसे जुड़े जातकों के शत्रु उनकी चुगली कर सकते हैं, जिससे उनको अपने अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है।

आज आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा। आज आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ी दिखेगी। यदि आज आप कोई घर, मकान व दुकान आदि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे क्योंकि वह नुकसान का सौदा हो सकता है।

जीवनसाथी के साथ आज आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।

आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको थकान का अनुभव होगा।

सिंह (LEO)

आज कुछ विशेष कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में आप प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। आज आपको मानसिक शांति प्रदान मिलेगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आप जिस चीज की कामना करेंगे, वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

नौकरी कर रहे लोग आज बैठकर अपने लोगों के क्रियाकलापों का आनंद लेंगे। आज आप अपने मौज व शॉप पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज आप धन कमाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। व्यवसाय में आज आपकी कोई बनी हुई योजना लटक सकती है।

आज आप अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्चा करेंगे। घर मे आज किसी की इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा।

आज आप अपने मित्रों के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। किसी जरूरी कार्य को करने में सफल रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आप अपनी कार्यकुशलता से घर व नौकरी दोनों में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपके मन की बात जानने की कोशिश करेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मकर (CAPRICORN)

आज आपको कुछ मानसिक उलझन परेशान कर सकती है, जिसके कारण आपका आज किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है।

आपके पूर्व में की गई किसी गलती के कारण आज घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपको कोई ऐसा कार्य करना पड़ सकता है, जो आपको पसंद नहीं होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें लापरवाही के कारण निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए आज अपनी नौकरी व व्यवसाय में निर्णय लेते समय अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर रखना होगा। आज धन लाभ होगा।

मीन (PISCES)

आज आप शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय की गति आज धीमी रह सकती है।

कार्यक्षेत्र और परिवार में आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आज कोई समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!