आज का राशिफल, 22 June, 2022

आज का राशिफल, 22 June, 2022

Today’s Horoscope (22 June, राशिफल)

पढ़ें 22, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र व नौकरी में कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं, जिन्हें आप अच्छे ढंग से निभाएंगे। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। आज आप अपने घर व परिवार के सभी कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में भी आपको सम्मान प्राप्त होगा। आज आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आज आप कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन तक रहेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ आश्चर्यचकित करने वाला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा हो जाएगा। यदि आज व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार कर लें।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन थोड़ा अलग सा रह सकता है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में आलस्य दिखाएंगे, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यालय में कोई नया परिवर्तन होगा, जिससे आपको लाभ होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा और आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अपने बिजनेस में फायदा होगा। आज आप अपने घर के पुराने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपको हर कार्य में खुशी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र हो या घर आज सभी उत्तरदायित्वों को आप सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घरेलू सामानों की खरीदारी पर धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज बेहद सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपका कोई रिश्तेदार आपसे उधार मांगे, तो सोच-विचार करें, क्योंकि वह धन बाद में आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था तो वो आज आपको मिल जायेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम सफलता लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को आज रणनीति बनाकर पढ़ना होगा, नहीं तो वह परीक्षा में सफलता नहीं पा सकेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापारियों की कहीं फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!