आज का राशिफल, 20 June, 2022

आज का राशिफल, 20 June, 2022

Today’s Horoscope (20 June, राशिफल)

पढ़ें 20, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आज आप अपने दिन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके घर कोई अतिथि आयेंगे।

आज आपके स्वास्थ्य में हल्की फुल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज अच्छे लोगों का साथ मिलने से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

यदि आज किसी यात्रा पर जाए तो संभल कर रहें, चोट चपेट आने की संभावना बनती दिख रहे हैं।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं पर अटका हुआ धन आज आपको मिलेगा।

आज आपके परिवार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है।

सिंह (LEO)

आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन नौकरी या व्यापार के मामले में कुछ खास रहने वाला है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

यदि आपका लंबे समय से धन कहीं पर फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत आपके सामने आयेगे।

मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इससे आपको सतर्क रहना होगा। भाई बहनों को आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा की रफ्तार को तेज करना होगा।

संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात में आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित भी कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसे का लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें।

आज आपको अपने किसी मामले में कोर्ट व कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। आज का पूरा दिन आप तनाव मे रहेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने का मन बना सकते हैं। आज आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है।

यदि आपकी जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आज उसमें सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें आज उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आप अपने बिजनेस के बढ़ते प्रभाव से काफी प्रसन्न होंगे।

यदि आप किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो अपना जरूरी सामान चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!