आज का राशिफल, 18 June, 2022

आज का राशिफल, 18 June, 2022

Today’s Horoscope (18 June, राशिफल)

पढ़ें 18, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को अपने आलस्य की वजह से छोड सकते हैं, लेकिन उनको पूरा करना जरूरी है।

पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपको बिना बात की चिंता सता सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

आज आपके घर में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका अपने परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने समान की सुरक्षा करें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

संतान के भविष्य से संबंधित आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कोई भी लेनदेन सोच समझ कर करें।

यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको सफलता मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज आपको हर्ष होगा।

कन्या (VIRGO)

आज आप अपने कार्य से कुछ अलग कर दिखाने की इच्छा रखेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप के अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है। आज का दिन आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

तुला (LIBRA)

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में आज आप कोई डील को फाइनल करेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से उन्नति लेकर आएगा। आप आज किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आज आपकी मान सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको थोड़ी चिंता रहेगी।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट हो सकती है।आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। आज आपको अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है।

यदि आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचारकर जाए क्योंकि उसमें आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

आज आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम के समय आज आप किसी प्रिय से मिलने के लिए जा सकते हैं।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पुराने झगड़े से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से संबंध मधुर रहेंगे।

आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखी होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!