आज का राशिफल, 15 June, 2022

आज का राशिफल, 15 June, 2022

Today’s Horoscope (15 June, राशिफल)

पढ़ें 15, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रूके हुए सारे काम पूरे हो जायेंगें। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा।

वृष (TAURUS)

आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। काम के सिलसिले में नतीजे आपके फेवर में आयेंगे।

घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चीजें खाने से बचें। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज कोई नया काम शुरू करनें की सोच सकते हैं। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी की मदद मिल सकती है। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा, धन प्राप्ति के अच्छे योग है। छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते है। सभी कार्यो में सफलता मिलेंगी, धूल मिट्टी जैसे इलाके में जाने से बचें, नही तो इससे प्रोब्लम हो सकती है।

सिंह (LEO)

आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी।

माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते है।

कन्या (VIRGO)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधी समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें।

तुला (LIBRA)

आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है इसलिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यायाम करने से बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है।

अगर आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है। माता पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा।

मकर (CAPRICORN)

आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।

तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन (PISCES)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले। किसी पुराने विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के सहयोग रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के घर पर कोई मूवी देख सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!