आज का राशिफल, 16 May, 2022

आज का राशिफल, 16 May, 2022

Today’s Horoscope (16 May राशिफल)

पढ़ें 16, मई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। दोस्तों की मदद से समस्याएं हल हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी से विनम्रता से बात करें। व्यापार में धीमी प्रगति आपको हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। सेहत आज ठीक-ठाक बनी रहेगी।

वृष (TAURUS)

वृष राशि वालों के लिए आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें आज रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बाहर की चीजों को खाने से बचें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन (GEMINI)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन निजी काम से यात्रा आपके लिए थकान और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से बढ़त दिलाएगी। बिजनेसमैन किसी डील के लिए जा रहे हैं तो आज आपको फायदा मिलना तय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (CANCER)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। इससे कई सारे काम समय से पूरे हो जाएंगे। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। जीवन के लगभग हर पहलू को पूरी गंभीरता से लें। लवमेट आज ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता सकते हैं।

सिंह (LEO)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सब आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आज आप जीवनसाथी को डॉयमंड रिंग गिफ्ट करें सकते हैं। कहीं से धनलाभ भी हो सकता है। ऑफिस में कुछ नया भी हो सकता है। 

कन्या (VIRGO)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी नई जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर खरीदें। इस राशि के बच्चे आज देर रात तक बाहर घूमने से बचें वरना माता-पिता की डांट पड़ सकती है। विरोधी पक्ष से बच कर रहे। जीवनसाथी को अच्छा सा तोहफा गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

तुला (LIBRA)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना है। जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए आज नियमित वयाम करना न भूलें।

वृश्चिक (SCORPIO)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। इस राशि के डॉक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आएगा। छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नई उंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर्षो-उल्लास भरा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जाएंगी। छात्रों को आज कोई बड़ा प्रॉजेक्ट मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। महिलाओं को आज शाम तक कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तनावभरा रहेगा। काम के प्रति दौड़-भाग करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आएंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से डांट पड़ सकती है। उधार के लेन-देन से दूर रहें। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। घर में सारी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ (AQUARIUS)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी चहिए। अगर किसी फ्रेंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें। 

मीन (PISCES)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको काम का कोई बढ़िया अवसर मिलेगा। आज कुछ छिपे हुए विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जाएगी। लेकिन, पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!