प्रेगनेंसी: क्या मैं प्रेगनेंट हूं? कैसे पहचाने इसके लक्षण

pregnant hone ke liye

प्रेगनेंसी: क्या मैं प्रेगनेंट हूं? कैसे पहचाने इसके लक्षण PREGNANCY: AM I PREGNANT? HOW TO RECOGNIZE ITS SYMPTOMS

शुरुआती प्रेगनेंसी के लक्षण हर महिला में अलग अलग होते हैं। आप महसूस कर सकती हैं कि आपके शरीर में परिवर्तन आ रहे है या आप ऐसा भी महसूस कर सकती हैं कि आपको कोई भी लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं।

आमतौर पर प्रेगनेंसी का सबसे शुरआती लक्षण पीरियड का मिस होना, बार बार पेशाब आना, ब्रेस्ट में सूजन, दर्द महसूस होना, थकान, मॉर्निंग सिकनेस होते हैं।

मैं कितना जल्दी अपना प्रेगनेंसी का पता कर सकती हूं?

हर महिला को प्रेगनेंसी और उसका अनुभव अलग होता है। कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के शुरआत से ही परिवर्तन समझ आने लगते हैं बल्कि वही कुछ महिलाओं को पहला पीरियड मिस होने तक कुछ भी समझ नही आता है। इसके अलावा कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है जिनको कई महीनो तक पता ही नही चलता की वो प्रेगनेंट हैं। 

इसलिए प्रेगनेंसी कन्फर्म करने का सबसे अच्छा तरीका है प्रेगनेंसी टेस्ट करना। जब आप प्रेगनेंट होते हैं तो hcg हार्मोन्स शरीर में डेवलप होने लगता है और प्रेगनेंसी टेस्ट करने में यही हार्मोन्स को चेक किया जाता है।

प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही यह हार्मोन्स बहुत तेज़ी से बनने लगते हैं। यह हार्मोन आपके लास्ट पीरियड आने के बाद से लेकर तीन से चार सप्ताह में बनने लगते है और इसी के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के चांस रहते है।

मैं प्रेगनेंसी टेस्ट कब कर सकती हूं?

आपके शरीर में HCG हार्मोन बनने में समय लगता है इसलिए जब तक पीरियड मिस न हो जाए तब तक टेस्ट करने के लिए वेट करना चाहिए। क्योंकि इससे पहले आपका टेस्ट नेगेटिव आ सकता है भले आप प्रेगनेंट क्यों न हो।

क्या होम प्रेगनेंसी टेस्ट करना सही तरीका है?

घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करना बिलकुल सही है। इसके लिए आप मार्केट से प्रेगनेंसी किट लाकर घर पर ही सुबह की पहली पेशाब से अपना प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो डॉक्टर के पास जाकर अपना ब्लड टेस्ट करवा के भी प्रेगनेंसी का पता कर सकते हैं जिसमें ब्लड में HCG हार्मोन्स के होने का पता लगाया जाता है। 

प्रेगनेंसी के लक्षण क्या हैं?

प्रेगनेंसी की शुरआत में बहुत सारे लक्षण होते हैं। जिनमे कुछ महिलाओं में जल्दी ही दिखने लगते हैं और कुछ महिलाओं में काफी देर से समझ आते है। आमतौर पर ५ लक्षण सबसे कॉमन है जो इस प्रकार है:–

१. पीरियड मिस होना– प्रेगनेंसी कन्फर्म होने का सबसे पहला लक्षण पीरियड का मिस होना है। जैसे ही आप प्रेगनेंट होते हैं इसके बाद बॉडी ऐसे हार्मोन्स डेवलप करने लगता है जिससे ओव्यूलेशन रुक जाता है और uterus की लेयर बढ़ने लगती है। इसके बाद आपके पीरियड बच्चे के जन्म हो जाने तक बंद हो जाते है। 

२. बार बार पेशाब आना– प्रेगनेंसी कंसीव होते है आपको बार बार पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेगनेंट होते ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेज हो जाता है। इसलिए आपके शरीर में जितना ज्यादा ब्लड होगा, उतना जल्दी जल्दी आपको पेशाब जाना पड़ सकता है।

३. मॉर्निंग सिकनेस– यह लक्षण आपको दिन में कभी भी हो सकता है। इसमें आपको प्रेगनेंसी के कुछ हफ्तों के अंदर ही या कुछ महीनों बाद से मतली की दिक्कत हो सकती है। कुछ महिलाओं में मतली ज्यादा होती है और कुछ महिलाओं में मतली कम होती है। 

४. ब्रेस्ट में दर्द और मुलायम महसूस होना– प्रेगनेंसी में आपके ब्रेस्ट मुलायम हो सकते है जिनमे आपको दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा आपके निप्पल और उसके आसपास के हिस्से में कालापन ज्यादा बढ़ सकता है।

५. थकान– प्रेगनेंसी की शुरआत में आपको थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। ऐसा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के बढ़ने से होता है। फिर धीरे धीरे आपको थकान कम होने लगेगी। 

ऐसे कौन से लक्षण जो कम होते हैं?

१. स्पोटिंग– कभी कभी किसी किसी को प्रेगनेंसी की शुरआत में स्पॉटिंग होने लगती है। ऐसा एंब्रॉय के इंप्लांटेशन होने के समय होता है जो कुछ दिनों के लिए हो सकता है। 

२. भूख बढ़ना– प्रेगनेंसी की शुरआत में कुछ महिलाओं में भूख बढ़ जाती है। कुछ महिलाओं को कुछ खाने की चीजों के टेस्ट और महक अच्छी लगने लगती है। 

३. मुंह में किसी मेटल होने का स्वाद आना– कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी की शुरुआत में मुंह में मेटल होने का स्वाद आता है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपने अपने मुंह में सिक्का भरा हो।

४. सिर दर्द होना– प्रेगनेंसी में कई बार कई महिलाओं को सर दर्द को शिकायत होती है, ऐसा बॉडी में चेंजेज आने के कारण और ब्लड सर्कुलेशन ज्यादा होने की वजह से होता है।

५. मूड स्विंग– हार्मोन्स चेंज होने की वजह से आपको मूड स्विंग्स हो सकते है। कभी आप बहुत खुश हो सकते है और कभी आप बहुत दुखी हो सकते हैं। 

प्रेग्नेसी में डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर आपके पीरियड मिस हो गए हैं और प्रेगमेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है तो आपको डॉक्टर को दिखाने जाना चाहिए ताकि डॉक्टर आपको कुछ जरूरी दवाएं दे सके और आपके बच्चे का ग्रोथ अच्छे से हो सके। 

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!