आज का राशिफल, 18 May, 2022

आज का राशिफल, 18 May, 2022

Today’s Horoscope (18 May राशिफल

पढ़ें 18, मई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी पुराने मित्र से फॉन पर बात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। आज घर में कोई पाठ पूजा करवा सकते हैं। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे। आपको चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। यात्रा करने से बचें। आज घर के किसी काम की गति धीमी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे और उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। माता का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आज आप पारिवार के साथ अपना समय बितायेंगे। घर के काम में ज्यादा बिजी होने की वजह से थोड़ी थकान महसूस होगी। आसपास के लोगों से ज्यादा मदद की उम्मीद रखना आपके लिये ठीक नहीं है। आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा औऱ आपके काम मन- मुताबिक पूरे होंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आप व्यापार में योजना बद्ध तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान होगा। करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पडेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनके साथ आप ज्यादा समय बितायेंगे।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। आपको अचानक धन लाभ होगा। सभी योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में सब लोग खुश रहेंगे। बच्चे आपको अपने ऊपर गर्व करने की कोई नई वजह देंगे। कारोबारियों के लिए दिन समान्य है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए ऊपर नीचे रहेगा। आज आप कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ खास काम अटक सकते हैं। आज घर से बहार जाते समय पर्स ले जाना ना भूलें। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। रोजाना योगा करने से सेहत एक दम फिट रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। शाम तक आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। आज आपको दूसरे व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। 

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आपका काम और मेहनत से बॉस खुश होगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें। मिलकर किये गए कामों से आपको सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है, बहार का खाना से बचें। किसी रिशतेदार का घर पर आगमन हो सकता है जिससे घर के बच्चे खुश होंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ आयेंगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आप नए कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे है, तो थोड़ा ठहर जाये। सामाजिक कार्यों की तरफ आपका रूझान रहेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। डिप्रेशन से छुटकारा मिलेग।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए ठीक है। आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

 

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!