आज का राशिफल, 28 April, 2022

आज का राशिफल, 28 April, 2022

Today’s Horoscope (28 April राशिफल)

पढ़ें 28, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज घर में किसी बात को लेकर थोड़ा बीजी रह सकते हैं। पुरानी चली आ रही रुकावटें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस के मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे है तो आज का दिन शुभ है। बड़े भाई के सहयोग से कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज क्लाइंट से बात करते समय अपनी भाषा पर काबू रखें। फीजूल खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की आज आपको मदद करनी पड़ सकती है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने प्रोजेक्ट के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे जिससे गुरू आपसे खुश होंगे। आज कोई मेहमान शुभ सामचार लेकर आपके घर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगो के नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आज आपके काम से खुश रहेंगे साथ ही आपके पदोन्नति के अवसर बन सकते है। आज आप मीठा बोलकर किसी से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सोशल मिडिया पर ऐसे अजनबी से बात होगी जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते है। अगर आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें है तो अपना जरूरी समान जरूर रख लें। बिजनेसमैन को किसी डील में बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापार के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका व्यक्तित्व आज चमेली के फूलों की तरह महकेगा। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप घर को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं लेकिन धैर्य रखने से आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज छोटे उद्योग कर रहे लोगो को बड़ा फायदा हो सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदारों से आपकी अनबन हुई है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि तरक्की के लिए कई रास्ते आपके सामने आएगें।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको गिफ्ट दे सकते है और प्रोमोशन भी हो सकता है। राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। करियर के लिए आज का दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आज आप पर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा लेकिन आप उसको समय से पूरा कर लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। आज कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी समस्या का समाधान योजना के अनुसार खत्म हो जाएंगे, साथ ही जो भी काम करेगें उसको लेकर थोड़ा जिम्मेदार रहना होगा, इससे आप जरुर सफल होगें। आज फैमिली के साथ अधिक समय बीतेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। किसी नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेना न भूलें। आज स्वास्थ्य में साकारात्मक परिवर्तन होगें और आप काफी हेल्दी महसूस करेगें। महिलाएं अगर किसी समारोह में जा रही हैं तो अपने कीमती जेवरों के प्रति सावधान रहें। रात में घर से बाहर निकलतें समय मोबाइल को चार्ज करना न भूलें।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको घर के बुजुर्गों से धन लाभ होने के योग बन रहे है।  आज कोई करीबी आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, इससे बचने के लिए दूसरों की राय को नजरअंदाज करें। परिवार के सभी लोग का स्नेह आपको मिलता रहेगा। डीनर के टाइम छोटी सी पार्टी करने का प्लान भी कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन कूल रहने वाला है। वाहन खरीदने में पिता का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपनी बातें शेयर कर सकते है। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। करियर से रिलेटेड आज कुछ नया बदलाव करने की सोच सकते है, साथ ही बचा हुआ काम जल्द ही खत्म कर आप घर पर जा कर परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते है। आज आपको उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर बन सकता है। अचानक आये पैसों से आपकी बड़ी समस्या सुलझ सकती है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं जो भविष्य मे आपके लिए फायदेमंद हो सकते है।

मकर (CAPRICORN)

आज खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेगें। आपके रुके हुए काम जल्द ही पुरे हो जायगे साथ ही आपके सकारात्मक विचार आपको सहारा देंगे। आज किसी करीबी से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलने के योग हैं। वकीलो के लिए दिन बहुत अच्छा है, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ पहले हुई अनबन आज खत्म हो जायगी साथ ही दोनों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। आज नये करोबार की शुरूआत करने की सोचेंगें, इसमें जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कानूनी कार्यवाही में ना पड़े। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर किसी अच्छे रेस्टोरेंट जा सकते है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक सुख की अनुभूति होगी। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में अच्छा परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आज बड़े भाई की सलाह पर निवेश करें तो निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम करें खुद को फिट महसूस करेंगें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी काम में माता-पिता की सलाह से आपको सफलता मिलेगी साथ ही पारिवारिक रिश्तो में मिठास आएगी। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आ सकती है। आज दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। रास्ते में यात्रा करते समय आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसके सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज पैरों में दर्द होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। आज घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!