आज का राशिफल, 18 March, 2022

आज का राशिफल 18 March 2022

आज का राशिफल, 18 March, 2022

Today’s Horoscope (18 March राशिफल)

पढ़ें 18, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप लोगो से प्यार से बात करे और सबसे मिलजुल के रहें इससे आपको अकेलेपन से दूर रखने में मदद मिलेगी। आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने के बजाय उनसे विनम्रता से समझायें। आज आपका व्यापार थोड़ा ढीला पड़ सकता है, जिससे आपको चिंता हो सकती है। आज जो भी काम करे उससे पहले माता-पिता का आर्शीवाद जरूर लें। आज आपको सेहत अच्छी रहेगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको किसी नए काम का ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये बाहर की चीजों को खाने से बचें। पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको जरूर फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही अगर किसी इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप कहीं पर पैसे इन्वेस्ट करने के बारे में सोच सकते हैं। आज आप सबके साथ मिल जुल के चले वरना किसी बात से रिश्तों में बेवजह खटास आ सकती है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन निजी काम से यात्रा आपके लिए थकान और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से बढ़त दिलाएगी। बिजनेसमैन किसी डील के लिये जा रहे हैं तो आज आपको फायदा मिलना तय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका साहस और तेज सोचने की क्षमता आपको सभी से अलग महसूस कराएगी। जो आपके लक्ष्य प्राप्ति में मदद भी करेगी। कार्यक्षेत्र में आज बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपनी योग्यताओं का उपयोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। फायदा जरुर होगा। आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। इससे कई सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। जीवन के लगभग हर पहलू को पूरी गंभीरता से लें। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें। सब आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। आज आपकी रूचि नई चीजों के बारे में कलेक्शन कलेक्ट करने में अधिक रहेगी। आज आप जीवनसाथी को डायमंड रिंग गिफ्ट कर सकते है। आपको अचानक कहीं से धनलाभ भी होगा। ऑफिस में कुछ नया भी हो सकता है। आज आपका कैबिन किसी और जगह शिफ्ट किया जा सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशानी में कैद कर सकता है, इसलिये आज आपनी तर्कशक्ति को मजबूत बनाये रखें। अगर आप किसी नयी जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर खरीदें। इस राशि के बच्चे आज देर रात तक बाहर घूमने से बचें वरना माता-पिता के कड़क व्यवहार से दो-चार होना पड़ा सकता है। विरोधी पक्ष से आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। जीवनसाथी को अच्छा सा तोहफा गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आयेगी। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज कोई भी काम सोच समझ के करें। आज अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चले। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जाएंगे तो फायदा जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिये आज नियमित व्यायाम करना न भूले। 

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नयी ऊंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिये सुबह वॉक के लिये जाएं

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आपका खूब नाम होगा और एक खास पहचान मिलने वाली है। आज आपको काम को लेकर ढेर सारी प्रशंसा मिलने वाली है। आप और अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखें। इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जायेंगी। इस राशि के छात्रो को आज कोई बडा प्रोजेक्ट मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। महिलाओं को आज शाम तक कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्वास्थ्य आज फीट रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ा सकता है। काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आयेंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से अच्छी-खासी डांट सुननी पड़ सकती है। हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज किसी से भी बहस करने से बचे, और सोच समझ के ही बात करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएंगे जिससे मन मुटाव दूर हो जाएंगे। 

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी चहिये। अगर किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते है। कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको काम करने का कोई अच्छा अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने आपको साबित कर दिखाएंगे। आज पैसे सोच समझ के खर्च करे। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें। आज कुछ छुपे हुए विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार बैठें रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जायेगी। लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!