आज का राशिफल, 21 August, 2022

आज का राशिफल, 21 August, 2022

Today’s Horoscope (21 August, 2022)

पढ़ें 21, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आप सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। आज यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको एक साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपने मन को शांत रखकर ही कार्य करना होगा।

आज आपको नौकरी में भी किसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे, आपको उससे ज्यादा लाभ होगा।

परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप को शांत रहना होगा। आज यदि आप संतान की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा और भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा।

व्यापार में आज बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय का आप लाभ उठाएंगे। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर ही रखना होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आप अपने परिजनों के साथ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा।

नौकरी में कर रहे जातकों को आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है। रात्रि तक आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे।

यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।

घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।

कुंभ (AQUARIUS) 

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मीन (PISCES)

आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है।

यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!