आज का राशिफल, 20 April, 2022

आज का राशिफल, 20 April, 2022

Today’s Horoscope (20 April राशिफल)

पढ़ें 20, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अगर आप घर बैठे कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से किया हुआ काम आपके लिए  लाभकारी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से फोन पर अपनी बाते शेयर करेंगे। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है जिससे आपको खुशी महसूस होगी। 

वृष (TAURUS)

आज किस्मत मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कार्यों को लोगों की सराहना मिलेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मिथुन (GEMINI)

आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता, बच्चों के साथ घर पर ही गेम्स खेलने का मन बनाएंगें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के आज प्रमोशन के योग बन रहे है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम ही रहेगा। अगर आज आप ड्राइविंग सीखने का प्रयास कर रहे है तो सावधानी बरतें। 

कर्क (CANCER)

आज किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से भी आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।

सिंह (LEO)

आर्थिक रुप से मजबूत रहेंगे। वकीलों के लिए दिन अच्छा है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है, खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाए रखें, रिश्तो में मजबूती आएगी। नव युवाओं को  तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। 

कन्या (VIRGO)

आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आज आपसे कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है, घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आप सोना खरीदने की सोच सकते हैं। 

तुला (LIBRA)

आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफिस में ज्यादा देर तक रूकना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाहते है तो सोच समझ के फैसला लें। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है, किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जॉब का ऑफर मिलेगा। 

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आज आप नई चीज़ों पर विचार करेंगे। विरोधी भी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम रोशन होगा। इस राशी के बच्चे पढाई में अपने पिता से मदद मांगेंगे। घर के बडों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ अच्छा रहेगा। बच्चे माता के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। 

धनु (SAGITTARIUS)

आज उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो सफल जरूर होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। न्याय हमेशा आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ भी बेहतर रहेगा, तला-भुना खाना अवाइड करें। 

मकर (CAPRICORN)

आज करोबारियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको हर स्थिति में अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में ठंडे दिमाग से काम लेना होगा, चीज़ें जल्द ही आपके पक्ष में हो जाएंगी। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। निवेश किया हुआ धन आज आपके काम आ सकता है। 

कुंभ (AQUARIUS)

आज कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद पर गर्व से भरा महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप वेब डिजाइनिंग का काम करते हैं, तो आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। 

मीन (PISCES)

आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। शाम को आप घरवालों के साथ मिलकर  एंजॉय कर सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। व्यापार के प्रति आपकी कोशिशें सफल होंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोजमर्रा के काम-काज समय पर पूरे होंगे। 

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!