आज का राशिफल, 07 April, 2022

आज का राशिफल, 07 April, 2022

Today’s Horoscope (07 April राशिफल)

पढ़ें 07, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवार का कुछ जरूरी काम आज पूरा होगा। पॉजिटिव रहें और अपने कैरियर से संबंधित कुछ अच्छा निर्णय लें। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज व्यापार में फायदा होगा। पैसे सोच समझ के खर्च करे और जमा करते रहे। आज किसी भी चीज का लिया हुआ फैसला आपको फायदा दिलाएगी। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिन अच्छा है। आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आयेगा। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को कुछ सीखने के लिए समय ठीक रहेगा। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए दिन ठीक- ठाक रहेगा। आज ऑफिस के सभी बचे हुए काम पूरा कर लेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी। रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उनका मनपसंद व्यंजन बना के खिला सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी बिल्कुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। घर पर समय दें ,पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज लोग आपकी बातो से इंप्रेस होंगे। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चें भाई बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान बनेगा। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका ध्यान ऑफिस के कामों को पूरा करने में लगा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप जोश से भरे रहेंगे और मन में नए नए विचार आयेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। परिवार वालों के गंभीर मुद्दे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज सभी समस्याएं खत्म होंगी।  

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नही होगा। आज कोई भी काम करने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों तरक्कि के नये अवसर मिलेगा। ऑफिस के किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका मन पूजा पाठ में ज्यादा लगेगा। आज आप कही मंदिर घूमने जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सीनियर आपके काम से इंप्रेस होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। आज छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है और उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कामों के सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा।  संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। पूरा दिन एंज्वॉय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस वाले बॉस आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!