आज का राशिफल, 05 March, 2022

आज का राशिफल

आज का राशिफल, 05 March, 2022

Today’s Horoscope (05 March राशिफल)

पढ़ें 05, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज छात्र पढ़ाई में मन कम लगाएंगे, इसलिए आप लोग अपनी पढ़नी में खूब मेहनत करे, जिससे उनको सफलता मिल पाएगी। आज परिवार में सबके साथ मिलजुल के चले और एकजुट होकर सब काम पूरे करें। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, साथी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। मेडिकल लाइन से जुडें लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपको साथियों का सहयोग मिल सकता है। आज जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी कर सकते हैं जिससे वह आपसे खुश हो जाएंगें। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। घर में सुख शांति बनी रहेंगी।

वृष (TAURUS)

आज व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे | नौकरीपेशा लोगो के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। काम कम होने के कारण परिवार के साथ अधिक समय बीतेगा। आज आप आपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं| आपके साथ सब अच्छा होगा। बच्चे माता के साथ पार्क घुमने जायेंगें।

मिथुन (GEMINI)

इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपके घर के कामों में मदद करेंगे। बच्चो की बढ़ती शैतानियों से आप थोड़ा परेशान हो सकते है। माता के सहयोग से आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा और आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे कारोबार में बरकत होगी। बाहर का जंक-फ़ूड खाने से बचें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। आज किसी काम में ज्यादा समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है। आज सेहत ठीक-ठाक रहेगी। अगर किसी खास काम की पूरी तैयारी कर चुके हैं, तो आज सफलता मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी भी काम को लेकर भागदौड़ करने से बचें, नही तो स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आज जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

सिंह (LEO)

आज राजनीति और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में ना उलझें। लेन-देन के मामलो से भी दूरी बनाये रखें। आज नई कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें, नही तो वह काम खराब हो सकता है और आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज दूसरों की मदद करने का कोई मौका न गवाएं, आपको लाभ मिलेगा। आप जरुरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO)

आज आपकी किस्मत चमक सकती है, व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आज यात्रा करने से बचें । इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें आज जरूरत से ज्यादा फायदा हो सकता है और बहुत सी नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आज आपके काम को देखकर बॉस खुश होंगे। आज आपके सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप बिना कहे लोगों की मदद करेंगे। आपका दिन बढ़िया रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होंगे।

तुला (LIBRA)

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। आज नजदीकी लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है इससे आपको संभल कर रहना चाहिये। आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें, वरना किसी बात पर बहस भी हो सकती है। इस राशि के छात्रों को आज पहले से दिये हुए इंटरव्यू का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। व्यापारियो को करोबार से संबधित यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको बड़ा मुनाफा भी हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन अच्छा रहेगा है। आज आपको बिजनेस मे जबरदस्त लाभ हो सकता है। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।ऑफिस में किसी सहकर्मी से अपने लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज भाई-बहन से किसी काम में मदद ले सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। रोजाना योग करने से आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार वालो का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा और अच्छे विचार दिमाग में आयेंगे। घर का माहौल भी आज खुशनुमा बना रहेगा। आज आप सबके साथ मिलकर चलेंगे जिससे लोग आपसे खुश रहेंगे। आज आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। नई स्थितियों के साथ तालमेल बहुत अच्छी तरह बना लेंगे। आज आसपास के लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत हो सकती है। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सोच रहे है तो दिन शुभ है| वाहन चलाते समय सवधानी बरतें और सेहत का खास ख्याल रखें। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका मन काम करने से भटक सकता है, इसलिए काम को मन लगा कर कीजिए। आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको काम को पूरा करने में मेहनत करनी पड़ेगी और धन हासिल करने में भी समय लगेगा। आज बच्चों से कुछ मतभेद हो सकते हैं इस्लिए बिना गुस्सा करे उन्हें शांति से समझाए। आज ऑफिस में मिलकर काम करने में ही भलाई है। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। कारोबार में आ रही आपकी दिक्कतें खत्म होगी, इसमें पिता का सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। अगर आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। बच्चे आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा। अचानक से धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा साथ ही आज मनोरंजन के भी कुछ अवसर अचानक मिल सकते हैं। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन (PISCES)

आज जो नहीं सोचा वो काम भी पूरा हो सकता है। आज बड़े- बुजुर्ग को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगेगा। आज स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए भाई-बहन से मदद ले सकते हैं। आज आपके मन की चिंताएं खत्म हो सकती हैं। सोचा हुआ काम पूरा होगा। आज किसी रूठे हुए दोस्त को मना लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तो के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!