आज का राशिफल, 06 September, 2022

आज का राशिफल, 06 September, 2022
Today’s Horoscope (06 September, 2022)

पढ़ें 06, सितंबर 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा। अगर आपको घुटनों से सम्बंधित समस्या है तो आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से चेक करायेंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा।

अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस में कुछ अधिक काम होने से आप घर देर से पहुंचेंगे। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे।

दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कर्क (CANCER)

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं।

आज आप किसी के व्यापार को बढ़ाने में उसकी मदद करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। वकीलों से कोई नया क्लाइंट जुड़ने की कोशिश करेगा।

सिंह (LEO)

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से और जल्दी पूरा हो जायेगा।

करोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होगी। आज आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। आज करियर में आपको सफलता मिलेगी।

आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी। आज आप परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। आज समाज में आपकी सराहना होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी।

किसी भी काम को करने में खास दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

कारोबार को बढ़ाने में कुछ नए मौके आपको मिलेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में सफलता मिलेगी। आज माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी।

जीवनसाथी के सहयोग से आज कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर में सभी की सेहत अच्छी रहेगी।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

आज आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा। महिलाएं आज घरेलू कामों को जल्द खत्म कर लेंगी। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!