आज का राशिफल, 01 April, 2022

आज का राशिफल, 01 April, 2022

Today’s Horoscope (01 April राशिफल)

पढ़ें 01, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने कामों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते है।  ज्वैलरी शॉप वाले लोगो को आज बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे है।  इस राशि के राजनीतिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में आपका नाम बढ़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडा ध्यान रखें और छोटे बच्चो को भी रसोईघर से दूर रखें। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा।

वृष (TAURUS)

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस का काम आज जल्द ही पूरा हो जायेंगे, जिससे आप आपने घर वालों को ज्यादा समय देंगें। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शूरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है, रोजना सुबह वॉक करने से आपको लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे और इस काम में आपके दोस्त आपकी मदद कर सकते है। ऑफिस में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोग आपसे प्रेरणा लेंगें। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है। इस राशि के मार्केटिंग से जुडे लोगों के लिये आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो लोगों को शिक्षक है वह अपने छात्रओ को कुछ नया सिखायेंगें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेगें। आज आप अपनी मेहनत से सब काम पूरा कर दिखाएंगे जिससे बॉस खुश होंगे। आज आपका दोस्त भी इसी बात पर आपकी तारीफ भी करेगा। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आएगा साथ ही धन लाभ के नये रास्ते भी नजर आएगें। आज आप घर पर अपनी माता से कुछा अच्छा और नया सिख सकते है। आज आप सोना खरीदने के बारे में भी सोच सकते है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरआत कर सकते हैं जिसमे आपको फायदा भी होगा। आज आपको कही से धन प्राप्ति हो सकती है जिसे आप अच्छा कामों में लगायेंगे। आज कोई करीबी आपको गुमराह करने की कोशिश करेग। इससे बचने के लिए दूसरों की राय को नजर अंदाज करें। आज कानूनी कार्यवाही में ना पड़े। इस राशि के कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन समान्य है, आपका रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। नव विवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लोगों की परवाह किये बिना अपने काम करे, इससे समय पर सब निपटा लेंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमे आपको पुरानी कंपनी का एक्सपीरिएंस काम आ सकता है। हो सकता है आज कुछ लोग आपकी तरक्की पर विरोध भी करें, लेकिन सीनियर्स के सपोर्ट से आपका प्रमोशन होना तय हैं। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, उन्हे कुछ नया सिखने को मिलेगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है, इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिये। आज आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। शाम को आप दोस्तों के साथ बात करके पूराने मसले सुलझा सकते है। ऑफिस  के काम मे आज आपकी अच्छी परफॉर्मेंस को देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर आप किसी नयी जमीन लेने का प्लान बना रहें है तो आज का दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आज आपको सफलता फिलेगी और धन प्राप्ति होगी। आज लोगो से अच्छे से बात करें। इससे आपको फायदा होगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। आज भाई- बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन बाहर का खाना अवॉइड ही करें। डाक्टर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कुछ नया सिखने वाला है। जल्द ही किसी अच्छे सीनियर डॉक्टर्स के साथ काम करने के मौका मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको ऑफिस में काम का प्रेशर रहेगा। इसलिए बिना किसी चिंता के शांति मन से काम करे। आज आपके हो सीनियर्स किसी बात पर नाराज हो सकते है। बेहतर होगा कि आप अपने काम को सावधानी पूर्वक पूरा करने की सोचें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से आपको वाहवाही मिलेगी।  बिजनेमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जूतों का व्यापार रहे लोगो को लाभ होगा। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके पास काम का प्रेशर रहेगा जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं और फैमिली के लिए समय नहीं दे पाएंगे। ऑफिस में किसी से आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आज आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। न विवाहितों के लिए आज के दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को डिनर पर कही ले जा सकते है। आज बच्चे अपने माता-पिता  से कोई बात शेयर कर सकते है, इसलिए आज आप उनकी भावनाएं समझने की कोशिश करें।


कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए खास है। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है और आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आपके परिवार वाले और आपके आसपड़ोस के लोग खुश होंगे। आज किसी काम को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, जिससे पूरा करने के लिए आपको किसी मित्र की सहायता लेनी पढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, परिवार के लोग घर के काम में साहयता करेंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे जिससे आप खुश रहेंगे। बिल्डर्स का दिन राहतपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को आज नया काम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं उस नयें काम को आज आप समझदारी से पूरा कर लेंगें। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश रहेगें। आज परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। बाहर के किसी अन्य पर भरोसा न करें।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!