आज का राशिफल, 24 March, 2022

आज का राशिफल 24 March 2022

आज का राशिफल, 24 March, 2022

Today’s Horoscope (24 March राशिफल)

पढ़ें 24, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। आज ऑफिस में सब काम करने के तरीके से हैरान रह जाएंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपकी काम करने की रणनीति सफल रहेगी। आज आपको किसी बड़े आदमी से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लव कपल आज कही घूमने जायेंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। आज आप दोस्तों की मदद से अपने सभी काम पूरे कर लेंगे। महिलाओ के लिए दिन काफी राहतपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला है। पुराना टेंडर पूरा होने के बाद आज नया टेंडर आपको मिल सकता है। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता साथ ले जाना न भूलें।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपके घर कोई खुशखबरी आ सकती है जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज खाने पीने में थोड़ी सावधानी बरतें नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज आपको ऑफिस में सम्मानित किया जा सकता है। जिससे पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाहित आज शाम को अपने साथी के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज उन्हें कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।  

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस में आपको कोइ फायदा मिलेगा। आज आप कुछ नया कर दिखाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में थोड़े फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, और साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। आज आपको कोई मैं जिम्मेदारी संभालने पद सकती है। आज आपके पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकते है इसलिए सोच समझ कर हो बोले। बेहतर होगा की आप समानों की व्यवस्था पहले घर में कर दें। इससे आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे। आज आप ऑफिस में शांति बनाए रखे वरना बहस हो सकती है। 

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप को भी काम करेंगे वो सब समय पर पूरे हो जाएंगे। जिससे लोग आज आपकी तारीफ करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, आज आपका मन पूजा पाठ में लग सकता है, आज आप अपने परिवार के साथ कही मंदिर वगरह घूमने भी जा सकते है। आज आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे जिससे आपकी परेशानी भी कम होगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही नोकरीपैशा लोगो को कही अच्छी जगह से इंटरव्यू की कॉल भी आ सकती है। माता की सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए शुभ है, आज आप अपने माता पिता के साथ अपना समय बिताएंगे जिससे वो आप पर प्यार लुटाएंगे। आज आपके आस पड़ोस के लोगों से भी संबंध अच्छे होंगे और मन मुटाव खत्म होंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपका समय बेहद ही शांत माहौल में बीतेगा जिससे आपका मन भी शांत रहेगा। आज आपके परिवार के लोग आपके काम करने में मदद करेंगे। आज परिवार के साथ अच्छा भोजन करने से सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, इससे आपको फायदा मिलेगा। 

कुंभ (AQUARIUS)

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों से डील पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

1 Response

  1. Shalu sachan says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!