क्या आप में असाधारण प्रतिभा के धनी सफल व्यक्तियों की ये आदतें है?

7 Habits of Highly Effective People Hindi

असाधारण प्रतिभा के धनी सफल व्यक्तियों में कुछ खास आदते होती है। वो आदते क्या है? पढ़े इस लेख में।

और असामान्य लोगों की इन आदतों की स्केल पे आपके नंबर कितने है, ये हमें कमेंट्स में जरूर बताए।

तो दोस्तों, ध्यान से इस लेख को अंत तक पढ़े।

जैसा कि आपने देखा होगा कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने दैनिक गतिविधियों में नियमित रूप से व्यस्त रहते हैं ।

सीधे तौर पर देखा जाए तो साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं, कोई जोखिम (रिस्क) लेना नहीं चाहते।

संक्षेप में बोलें तो ये वो लोग होते हैं जो अक्सर कहते हैं।…… “कल की चिंता मत करो”

इस लेख में हम यही देखेंगे की, सफल व्यक्ति कैसे इनसे अलग है।

इससे लेख के अंत तक, आप ये भी जान पाएंगे कि सफलता पाने के लिए आप खुद में क्या बदलाव ला सकतें हैं।

क्या होता, अगर सभी मनुष्य में ये अंतर ही नहीं मिलता??

तो हर कोई सफल और प्रसिद्ध व्यक्ति के रूप में जाना जाता।

पर ऐसा होता नहीं है।

क्योंकि इनमें कुछ ऐसे विशेष गुण हैं, जो सफल और असफल व्यक्तियों के बीच का अंतर होता है।

सद्गुणों का तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनके काम करने का तरीका, कुछ आदतें, सामान्य लोगों से अलग होती है।

अगर हम इन तरीकों को अपनाएं तो क्या हम उनकी तरह बन पाएंगे ?

चलिए देखते हैं, सफलता पाने के लिए आपको किन आदतों को अपनाना होगा।

1. दैनिक कामों की सूची रखना इनकी आदत होती है।

जो भी व्यवसाय या नौकरी आप कर रहे हैं, आज के काम को पूरा करने के बाद कल क्या करना चाहते हैं, इसकी सूची बना लें।

इससे आप आपके कामों को प्रायोरिटी के साथ प्लान कर सकतें है।

इससे आप तुरंत सफलता की सीडी पे सवार होंगे ऐसा कतई नही हैं।

पर सफलता के रास्ते पे चलना अगर आपको शुरू करना हैं, तो आपको जो भी काम कल पूरे करने हैं, उसकी लिस्ट अपने पास तैयार ऱखने की आदत ख़ुद में डालनी होगी।

कल का काम आज ही तय किए जानें कि आदत, हर सफल व्यक्ति में होती हैं, इस बात को हमेशा के लिए गांठ बाँध ले।

इससे ये होगा की, आपके दिमाग में कल के काम की समीक्षा होगी।

यदि आपने आज पूरी तैयारी कर ली तो कल आपके लिए आसान हो जायेगा।

यदि कल के लिए कुछ और चीजों की आवश्यकता भी होगी तो आपको पहले से ज्ञात रहेगा कि यह सामान आज ऐसे उपलब्ध हो जाएगा तो कल ये काम हो जाएगा।

इससे आपका काफी समय बचेगा ।

ये छोटी छोटी आदतें शायद आपको सफल बनाने में मददगार हो सकती हैं।

2) आलोचकों का होना अच्छा होता है।

एक समय में हमारे पास कई आलोचक होते हैं।

इन आलोचकों का मौजूद होना हमें अच्छा नहीं लगता, पर आप इसे एक चैलेंज के रूप में लें, न की इससे परेशान हो।

किसी महान आदमी ने कहा था कि,

ये दुनिया एक रंग मंच है, यहां हर कोई अपना रोल अदा कर रहा है

आपकी सफलता में इन आलोचकों का भी बड़ा रोल होता है, और शायद ये प्राकृतिक देन ही होती है कि लगभग हर किसी को उसका आलोचक मिल ही जाता है।

जो इन आलोचकों के कटु शब्द को अपनी मजबूती बना लेते वो अक्सर सफल हो जाते हैं बशर्ते आप इन चीजों से परेशान न हो, अपनी क्षमता पर विश्वास रख पाए।

आपको इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि अब आपको क्या चाहिए या अब आपको क्या करना है।

आप किस चीज को सीखना चाहते हैं? आप किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं?

आपकी मजबूती क्या है? अगर बिजनेस में हैं, तो आपका आने वाला लक्ष्य क्या है?

ये सवाल आपको मजबूती देता है इसलिए इस सवाल को बार बार दोहराएं और उत्तर ढूंढ़ते रहे।

और नकारात्मक लोगो की बातो से परेशान न हो।

3) जोखिम उठाएं (रिस्क लें)

सफल लोगो की एक सबसे अच्छी आदत होती है कि वो रिस्क लेते हैं।

दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि, रिस्क उठाना भी एक कला है।

रिस्क उठाना मतलब ये नहीं कि लॉटरी, जुआ खेल लें।

सफल व्यक्ति चांस लेते हैं उन्हें आभाष होता है कि इस क्षेत्र में 70-100% सफलता के चांस हैं तभी रिस्क लेते हैं इसके अतिरिक्त वो फंडामेंटल तौर पर काफी मजबूत होम वर्क करते हैं।

लेकिन हमारे मन में डर होता है।

और हम जोखिम लेने से डरते हैं, कि क्या होगा अगर हम सफल नहीं हो पाए!

और अगर न हों पाए, तो गर्त में चले जाएंगे।

अगर जीवन में अच्छा चांस मिले तो रिस्क जरूर लें यह मेरी व्यक्तिगत राय है।

आसाधारण व्यक्ति तो चांस न भी मिलता है तो वो मौका बना लेते हैं।

अगर ऐसी क्वालिटी आपको खुद में लगती है तो आप जरूर रिस्क लें।

मौक़े पे चौका मारने की कला, आपको यकीनन सफलता की राह पर लेके जाएगी।

4) दृढ़ इच्छाशक्ति

सफल व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी होते हैं।

अगर आपके पास दृढ़ इच्छा शक्ति है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

अगर आप सारी जिम्मेदारी लेते हैं और अपने आप को उस काम में लगाते हैं और पूरे मन से करते हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

मन मे अगर ये विश्वास हैं, तो यक़ीनन सफलता आपके कदम चूमेगी।

5) यदि आप सबसे सफल होना चाहते हैं तो आपको उदार होना चाहिए

सफल होने के लिए आपको उदारवादी प्रवृत्ति का होना चाहिए।

हम जिस क्षेत्र में भी सफल होते हैं। हम अपने काम को इन्जॉय करते हैं।

अगर आपको अपने काम से प्यार नहीं है तो आप उस क्षेत्र में सफल नहीं हो पाएंगे।

आप बोझ की तरह अपने लक्ष्य को ज्यादा दूर तक नहीं ढो पाएंगे।

आप अपने काम का आनंद लेते हुए दूसरों की भी मदद करें।

दूसरो की मदद कर आपको भी अच्छा लगेगा आप खुश होंगे।

और खुश व्यक्ति ही एक अच्छा उदारवादी चरित्र का होता है।

6) सफलता के साथ साथ खुद की सेहत का भी ध्यान रखें

सफलता प्राप्त करने के लिए स्वस्थ शरीर होना आवश्यक नहीं है।

इसलिए रोजाना व्यायाम करते रहें और शरीर को फिट रखें।

इससे आपकी याददाश्त बढ़ेगी, शरीर जल्दी नहीं थकेगा और आलस्य भी दूर रहेगा।

आपके कार्यबल में वृद्धि होगी और आपके निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होगा।

7) सकारात्मक सोच के साथ आप हमेशा हर जगह अच्छी चीजों की उम्मीद करें

जिस व्यक्ति की आदत नकारात्मक सोचने की नहीं है, उनकी अपेक्षा रहती है कि जो भी होगा अच्छा ही होगा।

इसलिए अच्छा काम करते रहें। आपका सकारात्मक रहना आपकी सफलता के लिए बहुत जरूरी है।

9) शिकायत करना बंद करें और जिम्मेदारी लेने की आदत बनाएं

जो लोग लगातार शिकायत करते हैं, अपनी गलती से सीख लेने के बजाय दूसरो के ऊपर दोष देते हैं।

वो कभी सफल नहीं होते।

वो अपनी असफलता का कारण दूसरो को मानते हैं, जबकि इन्सान को अपनी असफलता से सीख लेनी चाहिए।

सफल लोग हर स्थिति में खुद को नियंत्रण में रखते हैं।

10) हमेशा नई बातें सीखने के लिए तैयार रहते हैं।

सफल लोग अपनी जिंदगी में अपडेट रहेने के लिए हमेशा अलग अलग किताबें पढ़ते हैं।

इससे उनको बहुत सी जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही इंटरनेट से मिली जानकारी से भी वो खुद को अपडेट रखें।

आज के जमानें में इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना जो जनता हैं, उसे सफल होने से कोई नही रोक सकता।

आप इंटरनेट पर ब्लॉग पढ़कर, कुछ ऑडियो, वीडियो देख कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।

इस इक्कीसवीं सदी के युग में दुनिया ऑनलाइन हो चुकी है।

आप अपने पसंद के ज्ञानी व्यक्ति से देश विदेश हर जगह से जुड़ सकते हैं उनसे सीख ले सकते हैं।

जितनी अधिक जानकारी आप इकट्ठा करेंगे उतने ही अधिक विचार आपके पास आएंगे।

पच्चीस साल पहले की तुलना में आज बहुत अधिक अवसर हमारे पास खुले हैं। बस आपको अवसर को छूटने नही देना है इसका लाभ उठाना है।

हम नई योजनाओं, नए उद्योगों यहां तक कि विदेशों से भी लोगों के सहयोग को प्राप्त कर सकते हैं।

और उनकी सलाह से हम प्रगति कर सकते हैं।

सफल होने के लिए आपको अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा करनी है।

अगर जिंदगी में सफल होना है, तो आपको बस इन 10 आदतों को अपनाना है, जो कोई मुश्किल काम नहीं।

असाधारण प्रतिभा के धनी लोगों की, ये सभी आदतें आप अपनी रग-रग में बसाने में कामयाब हो, इन शुभकामनाओं के साथ… धन्यवाद।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

You may also like...

1 Response

  1. Prashant Dhopte says:

    Very nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!