स्पर्म काउंट (शुक्राणुओं) की कमी को दूर करने के प्राकृतिक तरीके।

कैसे वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ

पुरुषों में उभरती समस्या – स्पर्म काउंट (शुक्राणुओं) की कमी को दूर करने के प्राकृतिक तरीके।

आज अनुमानित 80% दंपति संतान हीनता की समस्या से जूझ रहे है। पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी की समस्या तेजी से उभर रही है। ऐसे में हर पुरुष के मन में कुछ सवाल जरूर आते है जैसे:

i) क्या स्पर्म काउंट प्राकृतिक तरीके से बढ़ाए जा सकते है?

ii) स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए क्या कर सकते है?

iii) ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ है जो स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए हमें नहीं खाने चाहिए?

iv) स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए?

v) क्या कोई जूस पीने से स्पर्म काउंट बढ़ाए जा सकते है?

vi) कौन-कौन से विटामिनस और मिनरल्स स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए हमें अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए?

इस लेख में आपको इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा।

क्या आपको भी लगता है कि बिना किसी ज्यादा मेहनत के सिर्फ अपने खानपान में बदलाव करके इतनी बड़ी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है?

यकीन मानिए – ऐसा बिल्कुल संभव है।

खान-पान में बदलाव के साथ-साथ गहरी नींद और नियमित व्यायाम भी बहुत जरूरी है।

विशेषज्ञों की रिसर्च के अनुसार आज हम आपको एक विस्तृत सूची बताएंगे कि आपको स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके

1) नियमित व्यायाम

“करो योग रहो निरोग” मोदी जी का यह स्लोगन बिल्कुल सही है। आज स्वास्थ्य संबंधी हर समस्या का समाधान व्यायाम है।

उचित व्यायाम स्पर्म काउंट की कमी की समस्या का सही निवारण है।

2) विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ

पुरुषों की इस कमी को दूर करने में खानपान में सुधार बेहद कारगर है। विटामिन-सी से भरपूर चीजें अपनी नियमित डाइट में शामिल करके व्यक्ति इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकता है।

केवल दवाइयां ही हर बीमारी का इलाज नहीं है। खानपान में सुधार भी कई समस्याओं को हल कर सकता है।

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य-पदार्थ – ब्रोकली, स्प्राउट्स, स्ट्रौबरी, आलू, नींबू।

3) तनाव में कमी

पुरानी कहावत है, “चिंता चिता समान है”। जो आज सच होती दिख रही है। तनाव स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बढ़ाता है और एक खुश व्यक्ति बीमारियों को 100 कोस दूर भगाता है।

तनाव स्पर्म काउंट पर बुरा असर डालता है और हमें सेक्स और संतुष्टता से दूर रखता है। एक खुश व्यक्ति ही संतुष्ट हो सकता है।

4) शरीर में जिंक की मात्रा

पुरुषों में स्पर्म काउंट को प्रभावित करने वाला एक मुख्य तत्व जिंक है। शरीर में जिंक की कमी स्पर्म काउंट में भी कमी लाता है।

शरीर में जिंक की मात्रा को बढ़ाकर स्पर्म काउंट में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

जिंक से भरपूर खाद्य-पदार्थ – मीट, अंडे, फिश, बींस और छोले।

स्पर्म काउंट को स्वाभाविक रूप से बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ भारतीय खाद्य पदार्थ:

1) अंडे

अंडे विटामिन ई, जिंक और प्रोटीन से भरपूर होते है जो स्पर्म काउंट और उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने में बहुत सहायक है। बढ़ाने के साथ-साथ यह विटामिनस एंड मिनरल्स शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्वों से बचाता है।

2) केला

केले में विटामिन बी-1, सी, मैग्नीशियम, ब्रोमलिन नामक तत्व पाया जाता है जो शुक्राणु उत्पादन, विकास और गतिशीलता को बढ़ाता है।

केला आपके टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन को भी नियंत्रित कर सकता है और आपके मूड को खुश कर सकता है, जिससे यह शुक्राणुओं की रिकवरी के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है।

3) पालक

पालक में फोलिक एसिड से भरपूर मात्रा में होता है जो शुक्राणुओं का एक पसंदीदा भोजन है। हरी पत्तेदार सब्जियां आपके स्वास्थ्य और आपके शुक्राणुओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है।

4) अखरोट

अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है। ओमेगा-3 से भरपूर अखरोट आपके स्पर्म को बढ़ाता है। अखरोट शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाने वाले लिपिड पेरोक्सीडेशन नामक तत्त्व को कम करता है।

5) अश्वगंधा

अश्वगंधा शुक्राणुओ के लिए एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। अश्वगंधा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है जो प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन लगभग 5 ग्राम अश्वगंधा खाने से 75 पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

6) अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और एंटीऑक्सिडेंट शुक्राणु उत्पादन बढ़ाते है।

7) अंजीर

अंजीर कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, जिंक, विटामिन बी 6 और फाइबर का एक मुख्य स्रोत है। अंजीर स्वस्थ शुक्राणु का एक प्रभावी भोजन है।

8) मेथी

मेथी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट है जो टेस्टोस्टेरोन और ल्यूटिनाइजिंग जैसे पुरुष हार्मोन को बढ़ावा देते हैं जो शुक्राणु उत्पादन में योगदान देते है।

9) लहसुन

लहसुन में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाते है। लहसुन में एलिसिन नामक एक रासायनिक तत्त्व होता है जो शुक्राणुओं की गतिशीलता में सुधार करता है।

10) पेठे के बीज

पेठे के बीज पुरूषों के लिए पावरहाउस माने जाते है क्योंकि वो जिंक, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते है जो शुक्राणु की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या में सुधार करती है।

11) डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में अमीनो एसिड एल होता है जो शुक्राणु की गतिशीलता को तेजी से बढ़ाता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायक जूस

1) टमाटर का जूस

2) तरबूज का जूस

3) खीरे का जूस

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आपकी सेहत की सबसे बड़ी ज़रूरत है जो आपकी हर समस्या का समाधान कर सकती है।

FAQs

प्रश्न: शुक्राणु को कम करने वाले आहार कौन से है?

उत्तर: प्रोसेस्ड मांस (processed meat) ट्रांस वसा (trans fat), सोया उत्पाद और उच्च वसा (high fat) वाले डेयरी उत्पाद।

प्रश्न: विटामिन सी के अलावा और कौन सा विटामिन स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायक है?

उत्तर: विटामिन डी।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!