आपको मिली हर चीज के प्रति GRATEFUL कैसे हों [ART OF BEING GRATEFUL IN HINDI]

HOW TO FEEL GRATEFUL

आपको मिली हर चीज के प्रति GRATEFUL कैसे हों [ART OF BEING GRATEFUL IN HINDI]

हमारे पास कितना कुछ है, जो प्रकृति ने या कह लें, ईश्वर ने हमें दिया है। हालांकि जब दिन बुरे हों, तो इस बात को ध्यान में रख पाना कि हमारे पास कितना कुछ मिला हुआ, बिल्कुल भी आसान नहीं होता।

हम सब जीवन में कभी-ना-कभी ऐसे मोड पर जरूर पहुंचते हैं जबकि हम गहरे अवसाद में होते हैं। वो वक्त ऐसा होता है जबकि हमारे लिए भविष्य को लेकर positive उम्मीदें रखना बेहद ज्यादा मुश्किल होता है। दिमाग नेगटिव विचारों से भर जाता है।

अक्सर ऐसे दौर लोगों के जीवन की दिशा मोड़ने वाले साबित होते हैं। इस वक्त में हमें खुद में कमियाँ ही कमियाँ नजर आती है। मगर इस वक्त अगर हम खुद पर विश्वास रखें और ऊपर वाले ने हमें जिन चीजों को दिया है उनके प्रति कृतज्ञता यानि gratitude जाहिर करें तो हम इस मुश्किल घड़ी में से आराम से निकाल सकते हैं।

इस लेख में हमने कुछ ऐसी ही तरीके बताए हैं जिनकी मदद से आप दूसरों के प्रति gratitude का भाव ला सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों को….

कृतज्ञता जाहिर करने की कला [HOW TO FEEL GRATEFUL]

1. आपको जो मिला है उसके बारे में सोचिए [THINK ABOUT WHAT YOU HAVE GOT]

हम अक्सर depression में तभी जाते हैं जब हमें लगता है जो हमें मिला है हम उससे ज्यादा पाने के हकदार थे। कभी आप भी ऐसी स्थिति में हो, तो उन चीजों के बारे में सोचें जो ऊपर वाले ने आपको बक्शी हैं।

अपना दृष्टिकोण इस तरह से विकसित कीजिए कि आपको वही दिखे जो आपको मिला है। रोज उन चीजों के प्रति gratitude जाहिर करें जो आपको प्राप्त हैं।

अक्सर होता है कि जब तक कोई चीज हमें नहीं मिली होती है तबतक हम उसके बारे में बहुत विचार करते हैं और जैसे ही हमें वह प्राप्त हो जाती है वैसे ही हमारे जीवन में उसका कुछ खास महत्व नहीं रह जाता। कोशिश करें, कि जो चीजें या जो लोग आपको प्राप्त हैं, वे आपके दिमाग में हमेशा रहें।

2. अपनी खूबियों और उपलब्धियों को कागज पर उतारें [WRITE YOUR ACHIEVEMENTS ON PAPER]

कागज पर चीजों को लिखना हमें अच्छे से उनके बारे में सोचने की क्षमता देता है। इसलिए जब भी दिमाग में ऐसा विचार आए कि मुझे जीवन में वो नहीं मिला है जो मिलना चाहिए था, तो कागज पर उन चीजों को अवश्य नोट करें जो आपके पास मौजूद हैं।

हो सकता है, आपके पास आपके माता-पिता मौजूद हों। उन्हें नोट करें। क्योंकि बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके माँ-पिता उनके साथ आज नहीं हैं।

हो सकता है आपके पास पर्याप्त पैसा हो। इस बात को भी नोट करें, क्योंकि ऐसे लोगों की संख्या बेहद ज्यादा है जिनको financial problems हैं।

अगर आपका physique और स्वास्थ्य अच्छा है तो इस बात को लेकर भगवान का शुक्रिया अदा जरूर करें। क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है और आज बहुत लोग इससे वंचित हैं।

3. छोटी-छोटी चीजों को महसूस करें [FEEL LITTLE THINGS]

छोटी-छोटी चीजें मिलकर ही बड़ी चीजें बनती हैं। इसलिए जीवन में छोटी-छोटी चीजों की कदर करें।

उदाहरण के लिए, शाम को आँगन में बैठकर चाय की चुसकियाँ लेने के लिए आप थोड़ा सा वक्त निकाल सकते हैं। ये एक छोटी-सी चीज है जिसे आप महसूस कर सकते हैं।

अगर आप देखें तो हमारी ज़िंदगी छोटे-छोटे लम्हों का ही एक बड़ा कलेक्शन है। इस बड़े कलेक्शन का जीने का सिर्फ एक ही तरीका है और वह तरीका है छोटे-छोटे लम्हों को जीना।

4. उन चीजों को देखें जो दूसरे पाना चाहते हैं और आपके पास मौजूद है [SEE THINGS THAT OTHERS WANT TO GET AND YOU HAVE ALREADY]

ऐसी चीजों की बहुत बड़ी लिस्ट हो सकती है जो आपके पास मौजूद हो और दूसरे चाहते हों कि काश वह उनके पास भी होती।

अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं, काफी समझदार हैं तो उन लोगों से मिलें जो आपके जैसा समझदार या कहें intelligent बनना चाहते हैं। देखें कि वे आपके बारे में क्या सोचते। जानने कि कोशिश कीजिए कि अगर आपके पास समझदारी थोड़ा कम होती तो आपको किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता, जिससे अभी आप पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

अगर आपको भगवान ने सुंदर बनाया है तो उसकी इस देन के प्रति grateful रहें। उनको देखें जिन्हें भगवान ने यह उपहार नहीं दिया है।

जो आपको मिला है उसके प्रति gratitude शो करने का एक अच्छा तरीका है कि आप सोचें कि यह चीज जो आपके पास है अगर ना होती तो आपका जीवन किस तरह से प्रभावित होता। यह काफी असरदार उपाय है।

चीजें जो आपके पास है, उनके प्रति grateful होने का कोई विशेष तरीका नहीं है। आप बस जो आपके पास है उन चीजों को महसूस करें। यह नहीं भूलें कि भगवान ने आपको बहुत कुछ दिया है और वह आगे जो भी देगा वह आपके फायदे के लिए ही देगा।

बहुत ज्यादा आशाएँ ना रखें और चीजों के प्रति ग्रैटिटूड रखें। यही शांत जीवन का सबसे अच्छा उपाय है।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!