जानिए, गाय का दूध पीने के सेहत के लिए फायदे

गाय का दूध पीने के सेहत के लिए फायदे

गाय का दूध पीना अमृत पीने के समान
जानिए इस अमृत में हैं क्या-क्या गुण…

गाय के दूध में निहित पौष्टिक तत्वों को ध्यान में रखते हुए इसे धरती का सर्वोत्तम आहार माना जाता है और अमृत कहा जाता है।

मनुष्य की शक्ति एवं बल को बढ़ाने वाला शायद ही धरती पर गाय के दूध जैसा कोई अन्य पदार्थ हो।

आइए जानें कि गाय के दूध में क्या-क्या गुण पाए जाते हैं।

१) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला

गाय के दूध का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक गाय के दूध में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं अर्थात् इम्यून सेल्स को मजबूत करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

२) आंखों की दृष्टि बढ़ाने वाला

गाय के दूध में विटामिन ‘ए’ प्रचुर मात्रा में मौजूद पाया जाता है जो हमारी आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।

नियमित रूप से गाय के दूध के सेवन से आंखों संबंधित कई दिक्कतों से बचाव होता है।

गाय का दूध आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

३) कैंसर से बचाव

कारनेल विश्वविद्यालय के पशुविज्ञान के प्रोफेसर रोनाल्ड गोरायटे के मतानुसार गाय के दूध से MDGI
प्रोटीन प्राप्त होता है जो शरीर की कोशिकाओं को कैंसरयुक्त होने से बचाता है।

३) हड्डियों को मजबूती देने वाला

गाय के दूध में कैल्शियम भी काफ़ी मात्रा में उपस्थित पाया जाता है।

कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अतः गाय के दूध का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी फायदे पहुंचाने वाला होता है।

४) बालों को स्वस्थ रखने वाला

कुछ लोग अपनी बालों के झड़ने की समस्या भी परेशान रहते हैं।

ऐसे लोग गाय के दूध को नियमित रूप से पिएं तो उन्हें अपनी इस समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

जैसे कि बाल झड़ने की समस्या हमारे शरीर में विटामिन ‘डी’ और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण उत्पन्न होती है।

गाय के दूध में ये पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं इसीलिए गाय के दूध के सेवन से बालों को मजबूती मिलती है और वे कमजोर होकर झड़ते नहीं।

६) दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ाने वाला

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि गाय के दूध में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद पाया जाता है।

और इसी कारण गाय का दूध हमारे दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

५) पुरुषों में शुक्राणुओं की वृद्धि करना

गाय का दूध पुरुषों के शरीर में उपस्थित शुक्राणुओं की कमी को भी आसानी से पूरी करने में सहायता कर सकता है।

क्योंकि गाय के दूध में वीर्य को गाढ़ा करने और शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करने का गुण विद्यमान पाया जाता है।

अतः गाय के दूध का सेवन शरीर में वीर्य और बल वृद्धी करता है।

६) चेहरे की त्वचा को निखारना

यदि चेहरे पर कील-मुहांसे या दाग-धब्बे हों तो गाय के दूध का सेवन करना लाभप्रद होता है।

इसके दूध को नियमित रूप से पीने से इनमें फायदा मिलेगा।

इसके अलावा गाय के कच्चे दूध की चेहरे पर मसाज करने से त्वचा गोरी और कांतिमय बनती है।

७) पित्त संबंधित समस्याओं का निदान

गाय का दूध पित्त की समस्या का निदान करता है।

गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

बल, तेज और ओज को बढ़ाता है।

हल्का होने के कारण बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अच्छा होता है।

इसलिए बच्चों को नियमित रूप से गाय का दूध पीना चाहिए।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *