क्या आप रोज दही खाने के फायदे जानते हैं?

क्या आप रोज दही खाने के फायदे जानते हैं?

क्या आप अपने दैनिक आहार में दही खाते हैं?

यदि आप नहीं खाते हैं, तो इस लेख को पढ़ें

इस लेख में हम जानेंगे हमारे स्वास्थ्य के लिए दही के क्या फायदे हैं?

और दही हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण घटक क्यों होना चाहिए?

रोज दही खाने के फायदे:

१) दही पाचन के लिए अच्छा है

दूध को दही में बदलने की प्रक्रिया में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया यानि ‘लैक्टोबैसिलस’ नामक बैक्टीरिया तैयार होते है।

सभी बैक्टीरिया बीमारियां नहीं फैलाते हैं, कुछ बैक्टीरिया अपने शरीर के लिए आवश्यक भी होते हैं। जिनमें से एक है, लैक्टोबैसिलस…

ये ‘लैक्टोबैसिलस’ हमारी आंतों में भी मौजूद रहते हैं।

लैक्टोबैसिलस पाचन में मदद करते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ दवाओं या अन्य संक्रमणों के वजह से, आंत में इन जीवाणुओं की संख्या कम हो जाती है और हमें इसी वजह से अपच की प्राॅब्लैम भी हो सकती है।

इसलिए यदि आप नियमित रूप से दही खाते हैं, तो आंत में रहने वाले यह बैक्टीरिया कम नहीं होंगे।

जिस कारण पाचन में सुधार करता होगा।

२) दही इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

जैसा कि हमने ऊपर देखा है, हमारी आंत में लैक्टोबैसिलस होता हैं, जो दही में पाया जाता है।

लेकिन यह अपने इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत करता है यह देखें…

इसे सीधे शब्दों में कहें, तो अगर गलती से अपने आहार में कुछ इधर उधर का आता हैं।

जैसे ​​कि अगर जो बैक्टीरिया बीमारी फैलाते हैं।

वह आपके पेट में प्रवेश करता है, तो पाचन के दौरान ‘लैक्टोबैसिलस’ उन्हें मार देता है।

यदि आप हर दिन दही खाते हैं, तो आपके पेट में पर्याप्त संख्या में लैक्टोबैसिलस होगा।

इसलिए आहार से कभी आपके पेट में बीमारी फैलाने  वाले जीवाणु जाते हैं, फिर भी वह बैक्टीरिया हमें बीमार करने में सफल नहीं हो पाते हैं, मतलब हमारा शरीर उस बीमारी पर काबू पा लेता है।

3) स्वस्थ और चमकती त्वचा

दही के नियमित सेवन से रूखी त्वचा स्मूथ हो जाती है।

अगर दही को चेहरे या अंगों पर लगाया जाए तो भी त्वचा मुलायम हो जाती है।

अगर दही को बालों में भी लगाया जाए तो रूसी (डैंड्रफ) कम होने में मददगार साबित होते है।

दूध में मौजूद लैक्टोबैसिलस ‘डेड स्किन सेल्स’ को हटाता है। जिससे त्वचा में चमक आती है और त्वचा की छोटी-मोटी प्राॅब्लम दूर होती हैं।

४) दही उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को कम करता है।

नियमित रूप से थोड़ा सा दही खाने से भी आपके दिल को फायदा होता है।

जो लोग हायपर टेन्शन या हाई ब्लड प्रेशर से मरीज़ हैं, उनके लिए दही विशेष रूप से फायदेमंद है।

लेकिन ऐसे लोगों ने दही खाने से पहले एक सावधानी बरतनी चाहिए।

दही लो फैट दूध या गाय के दूध से बना हो क्योंकि भैंस का दूध या फुल क्रीम दूध में फैट ज्यादा होता है।

ज्यादा फैट वाला दूध उच्च रक्तचाप के मरीज़ो के लिए सही नहीं है।

५) दही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

हड्डियों की मजबूती के लिए जो जरूरी कैल्शियम होता है। वो विटामिन बी -12 दही में भरपूर मात्रा में होता है।

६) वजन कम करने के लिए

American Dietetic Association के एक अध्ययन के अनुसार, दही एक उत्कृष्ट ‘फैट बर्नर’ है।

दहीं में जो कैल्शियम होता है वो एक संतुलित ‘बॉडी मास इंडेक्स’ को बनाए रखते हुए वजन को नियंत्रित करता है।

साथ में शरीर को उचित पोषण देने में भी मदद करता है।

दोस्तों, आज हमने दही के कई फायदे देखे हैं। लेकिन किसी भी पदार्थ का ज्यादा सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इस लेख से हर दिन दही खाने से होनेवाले लाभ आप समझ ही गए होंगे।

इसके अलावा, दही के बारे में आपकी जो भी गलतफहमियां होगी उसे दूर करने में मदद हुई होगी!

आपकी समस्या के अनुसार एक्सपर्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें।/ The information is not a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment.

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!