आज का राशिफल, 24 October, 2022

आज का राशिफल, 24 October, 2022
Today’s Horoscope (24 October, 2022)
पढ़ें 24, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।
मेष (ARIES)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज नौकरी पाने का प्रयास सफल रहेगा। आज आपके कार्यों में किसी विशेष व्यक्ति से आपको मदद मिलेगी।
लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी।
वृष (TAURUS)
आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।
व्यापार को बढ़ाने में पिता का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों से फोन पर बात होगी जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
मिथुन (GEMINI)
आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इन्वेस्ट करने में लाभ होगा।
सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी।
कर्क (CANCER)
आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे।
आज आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
सिंह (LEO)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पढ़ाई में अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए आपके टीचर्स आपको आज क्लास में सम्मानित करेंगे।
आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप सामाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
कन्या (VIRGO)
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें।
बच्चों का ज्यादा समय आज सोशल मीडिया पर बीतेगा, अच्छा रहेगा पढ़ाई पर ध्यान दें। महिलाएं आज अपने घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेगी।
तुला (LIBRA)
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट देंगे।
आज व्यापार में बदलाव करने की भी सोच सकते हैं, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।
वृश्चिक (SCORPIO)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामले में दूसरों की राय लेने से बचें।
आज आप बिजनेस को बढ़ाने के नये तरीके सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदुरुस्त रहेंगे। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS)
आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहे हैं।
आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।
मकर (CAPRICORN)
आज आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समझ कर ही निर्णय लें।
आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी।
कुंभ (AQUARIUS)
आपका रुझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है।
आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज समाप्त हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। आज आपकी सेहत में सुधार आयेगा।
मीन (PISCES)
आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।