आज का राशिफल, 18 August, 2022

आज का राशिफल, 18 August, 2022

Today’s Horoscope (18 August, 2022)

पढ़ें 18, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी जिससे आपको फायदा होगा।

आज नए कामों को शुरू करने की प्लानिंग करेंगें। आपको परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलाने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो वह जरुर पूरा हो जायेगा।

कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। आज आपको धैर्य और

संयम के साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतर बना रहेगा।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा।

आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। आज आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।

कन्या (VIRGO) 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तlरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी।

आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु (SAGITTARIUS।) 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।

किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे।

छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।

प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे।

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। कई दिनों से रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!