आज का राशिफल, 31 July, 2022

आज का राशिफल, 31 July, 2022

Today’s Horoscope (31 July, 2022)

पढ़ें 31, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

आज आपका कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। आप दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे।

Uपरिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। प किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज आपके माता के सेहत में सुधार आएगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है।

आज घर में नन्हें मेहमान के आगमन से घर का माहौल उत्सव जैसा होगा। लवमेट्स आज आपको मन पसंद गिफ्ट देंगे।

सिंह (LEO)

आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आपके रूके हुए कार्य पुरे हो जायेंगे। आज आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।

आज आपको अपने दोस्तों से मुलाकात करने का समय मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कन्या (VIRGO) 

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे।

आज आप अपनी मेहनत के बलबूते अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी।

आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले की अपेक्षा आज ज्यादा खुशिया आएंगी। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज आपका दिन फेवरेवल रहेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आएगी।

आपके मन में कुछ बड़े विचार आएंगे। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रूचि लेंगे। सरकारी अफसरों को उनके मन पसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है।

आज आपका करियर नए रूप में उभरेगा। कार्यों में साथियों से मदद मिलेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाने का मन बनाएंगे।

कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना विवाद होने की स्थिति बन सकती है। लवमेट्स अपनी शादी की बात घर करेंगे।

मीन (PISCES)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा।

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज अचानक धन लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!