आज का राशिफल, 30 July, 2022

आज का राशिफल, 30 July, 2022

Today’s Horoscope (30 July, 2022)

पढ़ें 30, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है।

आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। आज का दिन आप अपने किसी मित्र के समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है।

आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करेंगे। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी में आज आपके किसी सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है, इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है और आपकी चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।

आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। दोपहर तक आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या (VIRGO)  

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है।

नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। यदि स्वास्थ्य में कोई और कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें।

तुला (LIBRA)

आज किसी वजह से आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि आपका कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है।

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। आज यदि आपका कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी।

आज आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!