आज का राशिफल, 15 July, 2022

आज का राशिफल, 15 July, 2022

Today’s Horoscope (15 July, 2022)

पढ़ें 15, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी डील होने के योग बन रहे है।आज किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। माता पिता के आशिर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ो से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर लें।

संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरुर लें।

आज ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरुरत है। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। आज आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उससे आपको बड़ा फायदा मिल सकता है।

आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं। कारोबारीयो को काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा ।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं।

आपका लगाया हुआ पैसा फस सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी।

स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते।

अगर आप संयोगवश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा ।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा।

आज आप जॉब चेंज करने का मन बनायेंगे। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। लवमेट्स एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होगा ।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज विद्यार्थी अपने गुरु की मदद से किसी टॉपिक को समझने में कामयाब होंगे।

आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। घर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

मीन (PISCES)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो तय समय पर पूरा होगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे।

आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेगें। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा होगा। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!