आज का राशिफल, 10 July, 2022

आज का राशिफल, 10 July, 2022

Today’s Horoscope (10 July, 2022)

पढ़ें 10, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को चलाएंगे। कार्यालय में अनुकूल वातावरण बनेगा, जिसका आपको लाभ भी होगा।

व्यापार में आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज अपने व्यापार के लिए आपके मन में जो भी आईडिया आए उसे तुरंत आगे बढ़ाएं।

आज आप अपने किसी सहयोगी को अपने मन की बात ना बताए, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है। आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। ऑफिस में आज अधिकारी आपको अधिक कार्यभार सौंप सकते हैं।

आज घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस बाजी हो सकती है, इसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। आपके कुछ शत्रु आज आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी।

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा और क्रोध पर काबू रखना होगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि आज आस पड़ोस में किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा। यदि आज किसी को धन उधार दें, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से लाभदायक रहेगा। आज आप जब भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता देगा।

आज आप अपने जीवनसाथी को किसी बिजनेस पार्टी में लेकर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आज आप अपनी नौकरी व व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर इसका आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।

विवाह योग्य लोगो के लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए विशेष सावधानी रखने का होगा। बिजनेस के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको बड़ा लाभ दे सकता है।

आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको लाभ होगा।

आज कई प्रकार के काम हाथ में आने से आप की एकाग्रता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मे जीवनसाथी से आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको कुछ तनाव भी होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जो भी नया कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आप अपने घर परिवार की परेशानियों को आज अच्छे व्यवहार से सब कुछ सही करने में सफल रहेंगे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!