आज का राशिफल, 09 July, 2022

आज का राशिफल, 09 July, 2022

Today’s Horoscope (09 July, 2022)

पढ़ें 09, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है।

बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।

वृष (TAURUS)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं।

आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं,उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा।

कर्क (CANCER)

आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए।

जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।

सिंह (LEO)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा।

आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिये अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा ।

कन्या (VIRGO)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी।

साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है।

अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको धन लाभ होगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा।

माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। आपका काम समय से पूरा होगा।

मीन (PISCES)

आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है।

जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आप परिवार के किसी फंक्शन में जाने के लिये तैयारी कर सकते हैं।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!