आज का राशिफल, 12 June, 2022

आज का राशिफल, 12 June, 2022

Today’s Horoscope (12 June राशिफल)

पढ़ें 12, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार व नौकरी के मामले में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। परिवार वालों के साथ दिन खुशी-खुशी बिताएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति को बढ़ाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे, परिवार को समय कम दे पाएंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी पहचान बनेगी। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाई या बहन से कोई विवाद चल रहा है तो वह रात समाप्त होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पिता की बिगड़ती सेहत पर ध्यान रखना आवश्यक होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आज आप अपने माता-पिता की सेवा में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, खर्चे अधिक रहेंगे। संतान के विवाह के प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। जीवनसाथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अंदर से खुश रहेंगे। आज आप सभी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे, संतान भी मौज मस्ती करेगी। आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको लाभ दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कही लेकर जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में ख़ुशी का एहसास होगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!