आज का राशिफल, 09 June, 2022

आज का राशिफल, 09 June, 2022

Today’s Horoscope (09 June राशिफल)

पढ़ें 09, जून 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम थोड़ी धीमी गति से होंगे।

किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। वह अपने उपर ज्यादा ध्यान देंगी।

वृष (TAURUS)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा होगा। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। 

बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। दोस्तो से मदद मिलेगी। काम का ऑफर मिलेगा और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात होगी।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। ऑफिस में सबके बेहतर तालमेल बना रहेगा। नए स्रोतों से धन लाभ होगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

पुराने मित्र से बात कर के आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको जरूर मिलेगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करें। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। करोबारीयों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह (LEO)

आज का दिन शानदार रहेगा। कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। 

पारिवारिक जीवन में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। 

परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा बिलकुल भी न करें। खर्चों पर ध्यान दें। बच्चों का समय दादा-दादी के साथ बीतेगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। 

स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। करियर में और आगे बढ़ेंगे, साथ ही कई नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे। शाम को बच्चे पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगें, जिससे उन्हे अच्छ लगेगा।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। 

आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। बाहर का खाने से बचें।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। 

आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। गुस्से पर काबू रखना चाहिए, इससे आपको फायदा भी हो सकता है। शाम का समय दोस्तों या भाईयों के साथ बीतेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। 

पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहें है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें।

मीन (PISCES)

आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!