आज का राशिफल, 30 March, 2022

आज का राशिफल 30 March 2022 | Today's Horoscope

आज का राशिफल, 30 March, 2022

Today’s Horoscope (30 March राशिफल)

पढ़ें 30, मार्च 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आप किसी मित्र से फोन पर बात कर सकते है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है, आज आपको फायदा मिलेगा। आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, एग्जाम के रिजल्ट अच्छे आयेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे ।आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

वृष (TAURUS)

वृष राशि वालों की आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर भी काम कर सकते हैं। आपको चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के आय में वृद्धि होगी । कार्यस्थल पर आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे ।

मिथुन (GEMINI)

मिथुन राशि वाले आज कारोबार संबंधी यात्राओं से बचें। आज घर के किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। उनसे आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी के प्रति अपनी राय को आज अपने तक ही सीमित रखें। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। आपके साथ सब अच्छा होगा । माता का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

कर्क (CANCER)

कर्क राशि वालों के आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। लेकिन, जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से भी आपको बचना चाहिए। आज आप पारिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। घर के काम में ज्यादा बिजी होने की वजह से थोड़ी थकान महसूस होगी। आसपास के लोगों से ज्यादा मदद की उम्मीद रखना आपके लिये ठीक नहीं है। आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा और आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।

सिंह (LEO)

सिंह राशि वालों का के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप खुद में कॉन्फिडेंस फील करेंगे। आज आप कोई भी काम एक प्लानिंग के साथ करें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पडे़गी। आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनके साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। इस राशि के बच्चों के अपने भाई-बहन के साथ रिशतें बेहतर होंगे।

कन्या (VIRGO)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको कहीं से धन लाभ की प्राप्ति होगी। आज अगर आप हर काम प्लान बना कर करें तो आसानी से पूरे हो जाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएंगे। बच्चे आपको अपने ऊपर गर्व करने की कोई नई वजह देंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन समान्य है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA)

तुला राशि वाले आज कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लोगों का सहयोग पाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं। परिवार के सुख-सौभाग्य को बनाये रखने आप सफल रहेंगे। आज घर से बहार जाते समय पर्स ले जाना ना भूलें। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। रोजाना योगा करने से सेहत एक दम फिट रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप आप अपने किसी पुराने दोस्त से बात कर सकते हैं। आज आपको कोई खुशखबरी भी मिलेगी। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे। आज आपको दूसरे व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उसे पूरा करने में सक्षम होंगे। संतान के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज सभी काम सफल होंगे, इसलिए हर चीज एक प्लानिंग के हिसाब से करें। साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आगे जाकर फायदा मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। आपका काम और मेहनत देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर (CAPRICORN)

मकर राशि वालों के लिये आज का दिन अच्छा है। कई दिन के बचे हुए काम सब पूरे होंगे, जिससे आपको शांति मिलेगी। आज यात्रा करने से बचे, वरना कोई नुकसान हो सकता है। आज आपके कामों में आपके दोस्त भी मदद करवाएंगे। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिलेगी। आज घर पर कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है, बहार का खाना से बचें। किसी रिशतेदार का घर पर आगमन हो सकता है जिससे घर के बच्चे खुश होंगे। रूके हुए आपके सभी काम सफल होंगे।

कुंभ (AQUARIUS)

कुंभ राशि वालों को आज करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आप नए कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा ठहर जाएं। सामाजिक कार्यों की तरफ आपका रूझान रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। डिपरेशन से छुटकारा मिलेगा।

मीन (PISCES)

मीन राशि वालों को आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का मन बनाएंगे। निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। सेहत के लिहाज से आपके अंदर कुछ ढीलापन आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!