अगर आपके घर में भी हैं मच्छरों का डेरा, तो इन १० उपायों से दूर रहेंगे मच्छर

home-remedies-of-mosquito-bites

अगर आपके घर में भी हैं मच्छरों का डेरा तो इन उपायों से दूर रहेंगे मच्छर

दोस्तों अगर आप आंगन में शाम का आनंद लेना चाहें या शाम की ठंडी हवा आने के लिए खिड़कियों को खोलना चाहें तो ये असंभव है क्योंकि आपका घर हर दिन मच्छरों से घिरा रहता है।

मच्छरों से निजात पाना काफी मुश्किल होता है। खासकर उनके लगातार भिनभिनाने, काटने और उनके द्वारा आने वाली बिमारियों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मच्छरों से डेंगू, मलेरिया, जीका, और पीला बुखार जैसी कई बीमारियां फैलती है इसलिए अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अपने घर के इन बिन बुलाए मेहमानों से बचाना बहुत जरूरी है।

आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप बिना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाए मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

घर पर मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं

मच्छरों से बचने के लिए अपनी खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाए और फुल स्लीव वाले कपड़े पहने।

अगर शाम के समय आपको बाहर जाना है,तो स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें।

शराब का सेवन कम से कम करें क्योंकि मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड के प्रति आकर्षित होते हैं। शराब पीने से शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड release होता है जिससे आपकी त्वचा की bacterial composition बढ़ता है। यह मच्छरों को आकर्षित करता है। इसलिए शराब के सेवन को कम करने का प्रयत्न करें या इससे पूरी तरह दूर रहे।

नियमित रूप से स्नान करें, खासकर यदि आपको बहुत पसीना आता हो।

प्राकृतिक रूप से घर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के कौन कौन से तरीके है?

१. लौंग और नींबू का उपयोग करे

यह उपाय मच्छरों को दूर रखने का सबसे अच्छा है, यह काफी आसान उपाय भी है। कुछ नींबू लें और उनके दो टुकड़े कर लें, प्रत्येक टुकड़े में लौंग लगाए। मच्छरों से मुक्ति पाने के लिए इन्हें अपने घर के चारों तरफ रखें।

२. लहसुन यूज करें और मच्छर भगाएं

लहसुन की गंध बहुत तेज़ होती है, जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। आप लहसुन के कुछ टुकड़ों को मसल लें और उन्हें पानी में उबालें। फिर पूरे घर में इसकी महक फैला दें। आप इस घोल को बोतल में भर कर भी रख सकते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए अपने घर में इसे स्प्रे कर सकते हैं।

३. नीम और लैवेंडर का तेल बनाकर मच्छरों से निजात पाएं

नीम और लैवेंडर के तेल 1:1 के ratio में मिला कर इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इसमें antibacterial, antiviral और antifungal गुण होते हैं, जो त्वचा को सुरक्षित और संरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। 

४. तुलसी का उपयोग करे

तुलसी बहुत ही फायदेमंद पौधा है। तुलसी की प्राकृतिक खुशबू, जो इंसान को अपनी ओर आकर्षित करती है, मच्छरों के लिए एक distraction के रूप में कार्य करती है। तुलसी के पौधों को घर के चारों ओर लगा दें। यह न केवल मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है बल्कि मच्छरों के काटने पर इलाज का काम भी करती है।

५. कपूर या कपूर का तेल का उपयोग करे

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का प्रयोग भी भरोसेमंद है। कपूर के कुछ टुकडे ले और अपने कमरे में जला कर कमरे को थोड़ा थोड़ी देर के लिये बन्द कर दें

कपूर के तेल को भी कमरे के अंदर 15-20 मिनट के लिये रख कर कमरा बन्द कर दें। आप देखेंगे कि यह आपको न केवल लंबे समय तक प्राकृतिक रूप से मच्छरों से बचाएगा, बल्कि मच्छर मर के फ़र्श पर पड़े हैं।

६. Tea tree oil लगाए

टी ट्री oil की कुछ बूंदों को थोड़े से पानी में घोल कर अपनी त्वचा पर लगाएं। यह एक antifungal और antibacterial तेल है जो न केवल मच्छरों को दूर करने के लिए ही उत्तम है, बल्कि इससे मच्छरों के काटने पर इलाज भी किया जा सकता है।

७.पुदीने का तेल लगाएं

पुदीने की खुशबू हम सब को अच्छी लगती है। पुदिने के तेल में chemical mixture होते हैं जो मच्छरों को दूर रखते हैं। एक कप पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूँदें डाल कर अच्छी तरह मिला लें।फिर इस घोल को अपनी त्वचा पर spray कर लें। इससे मच्छर भी आपके करीब नहीं आएंगे और आप भी तरो ताजा feel करेंगे। 

८. कॉफी पाउडर

जहाँ कहीं भी स्थिर पानी होता है वहीं मच्छरों के लिए reproduction का आधार बनता है। यदि आपके घर के आसपास पानी के पोखर तालाब आदि हों या कूलर में पुराना पानी भरा हो तो इन स्थानों में कॉफी का पाउडर डाल दें। इससे यदि मच्छर reproduction की अवस्था में है तो उनके अंडे अपने आप ही पानी के सतह पर तैरने लगेंगे और उन्हें oxygen नहीं मिल पाऐगा। जब उन्हें oxygen नहीं मिलेगा, तो वह मर जाएंगे। 

९. रोजमेरी के पौधे का उपयोग करें

मच्छरों को घर से दूर रखने में रोजमेरी पौधे के डंठल बहुत असरदार हैं। आप अपने घर के अंदर रोजमेरी के कुछ डंठल जलाएं, इससे आप प्रभावी रूप से अपने घर में मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

१०. पौधे जो मच्छरों को दूर रखते है

कई ऐसे पौधे जैसे feverfew, citronella और catnip मच्छरों को भगाने के लिए जाने जाते है। आप अपने घर के बगीचे में इन पौधों को लगा सकते हैं। घर के अंदर मच्छरों को रोकने के लिए आप इन पौधों को अपने घर की खिड़की और दरवाजों के बाहर भी लगा सकते है।

 निष्कर्श

मच्छरों से छुटकारा पाने के बहुत से तरीके हैं। बाजार में विभिन्न तरीके की कीट नाशक मिलते हैं। लेकिन इनका अधिक इस्तेमाल करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

आशा है ये लेख आपको सहायता देगा naturally मच्छरों से निजात पाने में।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!