क्या आपको पता है, ब्लड ग्रुप के बारे में यह ६ रोचक फैक्ट्स

ब्लड ग्रुप कितने प्रकार

क्या आपको पता है यह 6 ब्लड ग्रुप फैक्ट्स (DO YOU KNOW THESE 6 BLOOD GROUP FACTS)

आम तौर पर 35 तरह की ब्लड ग्रुप सिस्टम होते हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है A B O aur RH। ब्लड ग्रुप को, रेड ब्लड सेल में कुछ पदार्थों के होने या ना होने के हिसाब से बाटा जाता है। जिस तरह से हर किसी में आंखों के रंग अलग होते हैं इसी तरह से ब्लड के प्रकार का निर्धारण उन जीन्स से होता है जो आपको अपने माता-पिता से विरासत में मिले हैं।

तो चलिए जानते हैं ब्लड ग्रुप से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में

1. क्या है A, B, AB और O ब्लड ग्रुप? (What Is A, B, Ab & O Blood Group)?

A और B एंटीजन की उपस्थिति या अनुपस्थिति के अनुसार ही विभिन्न प्रकार के ब्लड ग्रुप बनते हैं। यह एंटीजन एक तरह का प्रोटीन होता हैं जो रेड ब्लड सेल में पाए जाते हैं।

A blood group – रेड ब्लड सेल में केवल A एंटीजन होता है

B ब्लड ग्रुप – रेड ब्लड सेल में केवल B एंटीजन होता है

AB ब्लड ग्रुप – रेड ब्लड सेल में A और B दोनों एंटीजन होते हैं

O ब्लड ग्रुप – रेड ब्लड सेल में न तो A और न ही B एंटीजन होता है

2. ब्लड ग्रुप पॉजिटिव और नेगेटिव क्या होता है? (What The Mean Of Blood Group Postive And Negative)?

  • A, B, O ब्लड ग्रुप के अलावा रेड ब्लड सेल में एक एंटीजन और होता है जिसे जिसे RH फैक्टर कहा जाता है। यह एंटीजन उपस्थित या अनुपस्थित दोनों ही हो सकते हैं।
  • जब Rh फैक्टर मौजूद होता तो ब्लड ग्रुप पॉजिटिव कहलाता है और जब फैक्टर नही मौजूद होता तो नेगेटिव कहलाता है।

3. ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले ब्लड की जांच करना क्यों जरूरी है? (Why Is It Important To Test Blood Before Blood Transfusion)?

  • जब भी ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाता है तो ब्लड टाइप और क्रॉसमैचिंग करना जरूरी होता है।
  • ब्लड ट्रांसफ्यूजन करते समय यह महत्वपूर्ण होता है कि एक व्यक्ति को उसके ब्लड ग्रुप के आधार पर ही ब्लड मिले।
  •  यदि दो अलग-अलग प्रकार के ब्लड एक साथ मिल जाएं, तो रेड ब्लड सेल शरीर के सभी अंगों में आपस में टकराने लगती हैं जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

4. कौन सा ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर है? (Which Blood Group Is The Universal Donor)?

  • O- ब्लड ग्रुप (O नेगेटिव) को यूनिवर्सल डोनर माना जाता है क्योंकि इस व्यक्ति के रेड ब्लड सेल में A, B और दूसरे RH एंटीजन नहीं होते हैं।
  • इसलिए O ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति, मरीज को ब्लड डोनेट कर सकता है। लेकिन ऐसा तभी करना चाहिए जब कोई इमरजेंसी हो और ब्लड ग्रुप जांचने का समय ना हो।
  • लेकिन O+ (O पॉजिटिव) ब्लड ग्रुप वाले लोग यूनिवर्सल डोनर नहीं होते हैं। वे केवल उन्हीं लोगों को ब्लड दे सकते हैं जो A+, B+, O+, AB+ हैं।

5. कौन सा ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल रिसिपिएंट है? (Which Blood Group Is The Universal Recipientt)?

  • ब्लड ग्रुप AB+ (AB पॉजिटिव) को यूनिवर्सल रिसिपिएंट माना जाता है क्योंकि इस AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की रेड ब्लड सेल में तीनों एंटीजन (A, B, और RH) होते हैं।
  • यानी की जो व्यक्ति AB+ हैं वे किसी से भी ब्लड प्राप्त कर सकते हैं।

6. प्रेगनेंसी के समय ब्लड ग्रुप की जांच करना जरूरी क्यों हैं? (Why Is It Important To Check Blood Group During Pregnancy?)

  • अगर माता का ब्लड ग्रुप RH नेगेटिव है और पिता का RH पॉजिटिव तो बच्चे का ब्लडग्रुप RH पॉजिटिव रहेगा।
  • इसलिए अगर प्रेगनेंसी में डॉक्टर द्वारा ठीक से इलाज न किया जाए तो इससे बच्चे में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।
  • इसलिए हमें अपने ब्लड ग्रुप का पता होना जरूरी है ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में समय के साथ साथ जान भी बचाई जा सके। 

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!