आज का राशिफल, 03 February, 2022

आज का राशिफल, 03 February, 2022:Today’s Horoscope (03 February राशिफल):

पढ़ें 03, फरवरी 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आज ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रहेंगे। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो जायेंगे। छोटे उद्योग से जुड़े लोगो को बड़ा धन लाभ होगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं जिससे उन्हें अच्छा लगेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे । आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगी। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

वृष (TAURUS)

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरे होंगे। आप किसी काम के लिये नई योजना बनायेंगे। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। अर्थिक दिक्कत दूर होगी। वाहन चलाते समय सावधानि बरते। बच्चो का भी खेलते समय ध्यान रखें।

मिथुन (GEMINI)

आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कर्क (CANCER)

आज आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह (LEO)

आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या (VIRGO)

आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगा। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

तुला (LIBRA)

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आपको कुछ नये लोग मिलेगे। करियर में तरक्की सुनिश्चित होगी। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तें में मधुरता बनेंगी, आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चे पिता के साथ समय बितायेंगे और अपनी परेशानी शेयर करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO)

आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा आपको कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। समाजिक कार्यों में योगदान देने से मान सम्मान में बढोतरी होगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आयेंगी। आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी। आपका काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। घर पर अचानक से कोई मेहमान आयेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक होगा। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। मित्र के सहयोग से पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ बाहर लंच पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत अच्छी होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आज आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी, समस्याओं का हल निकलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। शाम को घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा ,बच्चो को गिफ्ट मिलेंगे।

मीन (PISCES)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से भविष्य में आपको बड़े फायदे होंगे। करोबार में बरकत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

1 Response

  1. Shalini sachan says:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!