मुम्बई में प्रमुख पर्यटन स्थल: पर्यटको के लिए १५ पसंदीदा जगह

ghumne ki jagah in mumbai

नया साल आने वाला है। हर कोई नए साल का स्वागत हंसते-मुस्कुराते, गाते-बजाते, पार्टी करते हुए करना चाहता है।

नई शुरुआत खुशियों भरी ही होनी चाहिए इसलिए इस समय स्कूल और ऑफिस में सभी को छुट्टियां भी मिलती है।

बच्चे और बड़े सभी नए साल की छुट्टियों का भरपूर मजा लेने के लिए कहीं ना कहीं घूमने जाना चाहते है। उत्तरी भारत में यह शीत लहर का समय होता है इसलिए ठंड में परेशान होने वाले लोग इस समय दक्षिणी भारत की तरफ ही जाना चाहते है। जहां हर समय मौसम बड़ा अच्छा रहता है।

दक्षिण भारत में फिल्म नगरी मुंबई सब की पहली पसंद है। मुंबई के दो मुख्य आकर्षण है – समुद्र और फिल्मी सितारे।

लोग फिल्मी सितारों और उनके बंगले की एक झलक पाने की लालसा में मुंबई जाना बेहद पसंद करते है। गोवा बीच के बाद अगर इंडिया में कोई और बीच प्रसिद्ध है तो वह है, मुंबई का जूहू बीच।

ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, चौड़ी-चौड़ी सड़कें, सुहाना मौसम, सपनों की नगरी मुंबई आपका दिल खोलकर स्वागत करती है।

इसकी सुंदरता देखने लायक बनती है। हम आपको मुंबई की उन प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आएगा।

1. Gateway of India

यह स्मारक मुंबई की विशेष पहचान है। इस प्रवेशद्वार के पास ही समुद्र की सैर के लिए नौका-सेवा भी उपल्ब्ध है।

स्थान (Location) – अपोलो बंदर, कोलाबा, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – (प्रतिदिन), 24।7 खुला

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क (फ्री)

Gateway of India

2. Red Carpet Wax Museum

आपको वैक्स म्यूजियम देखने के लिए लंदन जाने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप मुंबई में भी इस का मजा ले सकते है।

स्थान (Location) – अमरूत नगर, घाटकोपर वेस्ट, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 9:45 am – 9:30 pm (प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – 250 रु. प्रति व्यक्ति (Weekdays)। 350 रु. प्रति व्यक्ति (Weekends)

Red Carpet Wax Museum

3. Elephanta Caves

पहाड़ियों को काटकर बनाई गई देवी देवताओं की मूर्तियां यहां का विशेष आकर्षण है।

स्थान (Location) – घारापुरी, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 9:00 am – 5:30 pm (सोमवार बंद)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹10 प्रति व्यक्ति (इंडिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, मयनमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड के लिए)
₹ 250 प्रति व्यक्ति (अन्य विदेशी नागरिकों के लिए)

Elephanta Caves

4. Siddhivinayak Temple

ऐसा मंदिर जहां जाकर आपके सभी कार्य सिद्ध हो जाते है। तो अगर मुंबई जाए तो विघ्नहर्ता के दर्शन जरूर करें।

स्थान (Location) – खेड़ गली, प्रभादेवी, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 5:30 am – 10:00 pm (प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क

Siddhivinayak Temple

5. Shri Mahalaxmi Temple

यह मुंबई के सबसे प्राचीन धर्म स्थलों में से एक है जिसका जिक्र हिंदू धर्म के वेद पुराणों में भी है।

स्थान (Location) – भूलाभाई देसाई मार्ग, महालक्ष्मी वेस्ट, कुंबाला हिल, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 6 am – 10 pm ( प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क

Shri Mahalaxmi Temple

6. Kidzania

एक ऐसी जगह जहां 4 साल से लेकर 16 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी मौजूद है। यहां आप अलग-अलग प्रोफैशंस को परफॉर्म करके देख सकते है।

स्थान (Location) – आर (R) सिटी मॉल, घाटकोपर वेस्ट, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 10 am – 8 pm (Tue – Fri), 10 am – 3 pm, 4 pm – 9 pm (sat, sun, public holiday)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹300 – ₹1500 तक (बच्चों, बड़ों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग)

Kidzania

7. EsselWorld

एस्सेल वर्ल्ड भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन (Amusement) पार्क है जहां आप वाटर राइड़स और रोमांचक झूलो दोनों का मजा एक साथ ले सकते हो। कोरोना से पहले यहां लगभग हर वर्ष 20 लाख मिलियन लोग आते थे।

स्थान (Location) – ग्लोबल पागोड़ा रोड़, गोरई आईलैंड, बोरीवली वेस्ट, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 10 am – 6:30 pm (प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹290 – ₹1640 तक (विभिन्न पैकेज मौजूद)

EsselWorld

8. Juhu Beach

मुंबई की सैर जुहू बीच के बिना अधूरी है। आपने अनेकों फिल्मों में भी जुहू चौपाटी करना जरूर सुना होगा। समुद्र का यह किनारा फिल्म निर्माताओं की भी पहली पसंद है।

स्थान (Location) – जूहू तारा रोड, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – प्रतिदिन, 24।7

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क

Juhu Beach

9. Marine Drive

Queen Necklace के नाम से मशहूर यह सड़क मुंबई की सबसे खूबसूरत सड़क है।

स्थान (Location) – नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड, चौपाटी, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – प्रतिदिन, 24।7

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क

10. Mumbai Film City

अगर आप फिल्मों की या अपने पसंदीदा नाटकों की शूटिंग देखना चाहते है तो मुंबई फिल्म सिटी जरूर जाइएगा।

स्थान (Location) – ऐरे (Aarey) कॉलोनी, गोरेगांव ईस्ट, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 10 am – 5 pm (प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹ 599

11. Snow World

अगर आपको गर्मी में सर्दी और बर्फ का मजा लेना हो तो स्नो वर्ल्ड आपके लिए बेहतर जगह है।

स्थान (Location) – Fonix मार्केट सिटी, कामानी जंक्शन कुर्ला वेस्ट, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 11 am – 10 pm (प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹575 प्रति व्यक्ति

12. Madh Island

शहर की भीड़भाड़ से दूर अगर शांत वातावरण में छुट्टियां मनाना चाहते है तो मध आईलैंड आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

स्थान (Location) – नॉर्थ वेस्टर्न कॉस्ट ऑफ मुंबई से 30 किलोमीटर आगे

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – प्रतिदिन, 24।7

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क

13. Hanging Garden

तीन जलाशयों के ऊपर बने इस गार्डन में सूर्यास्त और Animals की शेप में बनी आकृतियों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

स्थान (Location) – सिमला नगर, मालाबार हिल, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 5 am – 9 pm (प्रतिदिन)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – निशुल्क

14. Prithvi Theatre

कपूर फैमिली का यह थिएटर कला प्रेमियों की पसंदीदा जगह है।

स्थान (Location) – जूहू चर्च रोड, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 1 pm – 9 pm (Tue-Sun)

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹125 – ₹400

15. National Gallery of Modern Art

यहां पर आपको अनेकों प्रसिद्ध कलाकारों, मूर्तिकारों और विभिन्न सभ्यताओं की विभिन्न प्रदर्शनियों और कला संग्रह देखने को मिलेगा।

स्थान (Location) – सर कोवासजी जहांगीर पब्लिक हॉल, महात्मा गांधी रोड, मुंबई

खुलने और बंद होने का समय (Timing) – 10 am – 5 pm

प्रवेश फीस (Entry Fee) – ₹1 प्रति व्यक्ति ( बच्चों और विद्यार्थियों के लिए), ₹150 प्रति व्यक्ति (बड़ों के लिए)

अक्टूबर से मार्च का समय मुंबई घूमने के लिए सबसे बेहतर समय है।

इस समय ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही बारिश के कारण मौसम में ह्यूमिडिटी होती है।

मुंबई में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सबसे बेहतर जगह कोलाबा कॉसवे, क्राफर्ड मार्केट, जावेरी बाजार, हीरा पन्ना मार्केट, लिंकिंग रोड आदि है। आपको जब भी मौका मिले एक बार मुंबई जरूर जाइएगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!