चीकू खाने के बेहतरीन फायदे [HEALTH BENEFITS OF CHEEKU IN HINDI]

चीकू खाने के फायदे

चीकू खाने के बेहतरीन फायदे [HEALTH BENEFITS OF CHEEKU IN HINDI]

चीकू भारत में एक सामान्य फल है। जो कि बाजार में आपको किसी भी दुकान पर मिल जायेगा। ये फल खाने में बहुत मीठा होता है और इसे सपोटा के नाम से भी जाना जाता है

पर क्या आपको पता है इस फल की अपनी एक अलग ही खासियत है। ये फल सेहत के लिए काफी फायदे मन्द माना जाता है।

इसमे विटामिन A, B, C, E और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, मिनरल और एंटी-ऑक्सिडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाये जाते है।

इतना ही नहीं इस फल के नियमित सेवन से कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स ,मिनरल्स एंड फाइबर शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करते है।

सरदी के इस मौसम में अपनी डाइट में चीकू जरूर शामिल करे। इस स्वादिस्ट ट्रॉपिकल फ़ूड को डाइट में शामिल करने के कई फ़ायदे है।

तो आईये जाने चीकू फल खाने के फायदे………

चीकू खाने के फायदे [CHEEKU EATING BENEFITS]

1)  चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। अगर आप युवा है तो ये फल आपके लिए बहुत फायदे मन्द है।

2)  ये फल दिमाग को शांत रखने में बहुत फायदे मंद माना जाता है। इसे खाने से तनाव दूर रहता है।

3)  कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपकी diet में चीकू का होना बहुत जरुरी है।

4)  चीकू खाने से मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे खाने से भूख कम लगती है और इसके नियमित सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

5) एक रिचर्स के अनुसार चीकू में विटामिन A प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो कि आँखों को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है, विशेष तौर से अधिक उम्र वाले लोगो के लिये, इस फल के नियमित सेवन से बुढ़ापे में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है।

6) चीकू को बालों की ग्रोथ के लिए भी लाभकारी माना जाता है। चीकू खाने से बालों को मोइस्चर मिलता है। साथ ही वे मैनेजवल होते है।

7) शरीर में अगर पानी की कमी है तो चीकू खाना चाहिये इसे खाने से डिहाइड्रेशन दूर होता है और साथ ही साथ पौष्टिकता भी मिलती है।

8) कभी-कभी कोई घाव या फोड़ा सूखने का नाम नहीं लेता है। कच्चे चीकू के फल को पीसकर फोड़ों में लगाने से फोड़े पककर फूट जाते हैं। चीकू का औषधीय गुण फोड़ो को ठीक करने में मदद करता है।

9) शरीर में सही पौष्टिकता की कमी या बहुत दिनों से बीमार रहने के कारण जो कमजोरी होती है। चीकू ऐसी कमजोरी को कम करने में मदद करता है। कमजोरी दूर करने में चीकू का सेवन बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता है।

10) चीकू का सेवन करने से पित्त के कारण जो समस्याएं होती है उससे आराम मिलता है।

11) ये किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में सहायता करता हैं। सूजन को कम करने के लिए चीकू को कूटकर थोड़ा गर्म करके सूजन वाले जगह पर लगाने से दर्द और सूजन दोनों कम होता है।

12)  गर्भावस्था में चीकू खाना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि चीकू carbohydrates का प्रमुख स्रोत होने के कारण ये गर्भावस्था के समय होने वाली कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है।

13) चीकू में glucose भरपूर मात्रा मे होता है इसिलिये चीकू मिल्क शेक के उपयोग से तुरंत उर्जा मिलती है। ऐसे लोग जो अधिक शारीरिक कार्य करते हैं। उनको चीकू शेक पीने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!