पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखने का तरीका | Memorizing tips for study in Hindi

पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखने का तरीका | Memorizing tips for study in Hindi

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है, कि आपको एग्जाम देते समय आंसर याद ना आए हो?

बहुत से ऐसे स्टूडेंट होते हैं जो अपना पूरा चैप्टर याद कर लेते हैं फिर जब अगले दिन क्लास में उनसे कोई क्वेश्चन पूछा जाता है तो उन्हें उसका आंसर याद नहीं आता है। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है?

यह जो प्रॉब्लम है सबसे पहले हमें इसका कारण समझना होगा। जैसे – मान लीजिए हमने आज कोई क्वेश्चन का आंसर याद किया तो हम यह सोचने लगते हैं कि यह आंसर हमें हमेशा याद रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं है एक बार किसी भी चीज को पढ़ लेने पर उसका केवल 10 परसेंट हिस्सा ही हमारी मेमोरी में सेव होता है। तो ऐसे में पढ़ी हुई चीज को लंबे समय तक याद रखने का सबसे बेस्ट तरीका रिवीजन है।

आपने यदि आज कोई चीज पढ़ी तो उसे आप रात में कुछ समय दोहराएं। जब आप सोने जाते हैं तो बिस्तर में दिनभर में पढ़ी हुई चीजों का स्मरण करें। इसके अलावा भी कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं।

पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखने के लिए आपको चीजों को समझना होगा क्योंकि रटी हुई चीज को आप लंबे समय तक याद नहीं रख सकते तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद कैसे रखें?

इन 4 तरीकों से आप पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं 

1) किसी भी चीज को एकाग्रता के साथ पढ़ें 

किसी भी चीज को एकाग्रता के साथ पढ़ने से वह आपको लंबे समय तक याद रह सकती है। एक समय पर एक काम को करके हम उस में महारथ हासिल कर सकते हैं। याद रहे कि जब आप कुछ चीजें याद कर रहे हैं तो पूरी एकाग्रता के साथ ही याद करें।

किसी भी प्रश्न को याद करने के लिए सबसे पहले आप उस प्रश्न को दो या तीन बार अच्छे से जरूर पढ़ लें। किसी भी प्रश्न को एकाग्रता के साथ दो से तीन बार पढ़ने से आपको उसका लगभग 50% हिस्सा याद हो जाएगा। एकाग्रता की कमी के कारण ही हम चीजों को जल्दी जल्दी भूल जाते हैं।

किसी भी चीज को याद करने से पहले आपको उसे समझना होगा, अपने बेसिक्स मजबूत करने होंगे क्योंकि समझी हुई चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

2) चीजों को लिखकर याद करें 

कई बार हम केवल आंसर को पढ़ लेते हैं और वह आंसर हमें याद भी हो जाते हैं लेकिन उन्हें लंबे समय तक याद रखने के लिए आपको आंसर को लिखकर चेक करना होगा। किसी भी चीज को लिखने से उसका 40 परसेंट हिस्सा तो हमें लिखने से ही याद हो जाता है।

सबसे पहले आप अपनी किताब के उस चैप्टर को खोलिए जो आपको याद करना है। अब आप उस चैप्टर के कांसेप्ट को समझने की कोशिश कीजिए फिर आप उस कांसेप्ट को समझ कर उनके नोट्स बनाइए। नोट्स लिखने से आपको आधी चीज तो खुद ब खुद याद हो जाएंगी। अब आप अपने लिखे नोट्स से कांसेप्ट को याद कीजिए इससे वह कांसेप्ट लंबे समय के लिए आपके दिमाग में छप जाएगा।

3) खुद को पढ़ाएं / समझाएं 

कोई चीज यदि हम दूसरों को समझाते या सिखाते हैं तो वह चीज हमारे माइंड में छप जाती है। जब आप किसी चीज को याद कर लेते हैं तो फिर आप उस चीज को खुद को समझाने की कोशिश करें।

आपको याद होगा कि जब हमें कोई टॉपिक याद नहीं होता है तो हम टीचर के पास जाते हैं और जैसे ही टीचर हमें वह टॉपिक समझा देता है हमें वह टॉपिक अच्छे से याद हो जाता है। तो ऐसा ही आप खुद को समझाते वक्त करिए। खुद को समझाते समय आप टीचर की तरह खुद को समझाएं आप यह ट्रिक एक बार जरूर ट्राई करें। यकीन इस ट्रिक से आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा।

4) पढ़ी हुई चीजों का रिवीजन करें 

किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रखने के लिए हमें उसका रिवीजन करना चाहिए। आपने जो भी टॉपिक या कांसेप्ट दिन भर में पढ़ा है। रात में उस टॉपिक को आप ध्यान से रिवीजन कीजिए। हर हफ्ते में आप एक ऐसा दिन सेट कीजिए जिस दिन आपको पूरे टाइम रिवीजन करना है। ऐसा करने से आप हफ्ते भर की चीज रिवीजन कर सकते हैं।

जल्दी रिवीजन करने के लिए आप शार्ट नोट्स का सहारा ले सकते हैं। अगर आप 4 से 5 बार किसी भी चीज का रिवीजन कर लेते हैं। तो यकीन मानिए आप एग्जाम में फुल कॉन्फिडेंस के साथ उस चीज से संबंधित सही-सही आंसर लिख पाएंगे। यह पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है।

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप किस तरह से पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं? इन चारों टिप्स को फॉलो करके आप पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए कमेंट जरुर कीजिए साथ ही हमें बताइए कि आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

1 Response

  1. ffrolex says:

    just right content, i like it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!