80 साल का एक बुजुर्ग 31 साल से खा रहा है पत्थर। नाम है पत्थर वाले बाबा

Rambhau पत्थरवाले बाबा

हम लोग अपने बच्चों को मिट्टी खाते हुए अक्सर देखते ही हैं और इसके लिए उनको डाँट भी पड़ती रहती है।

लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आदमी पत्थर भी खाता होगा।

शायद नहीं सुना होगा लेकिन यह सत्य है कि हमारे देश में एक ऐसे इंसान भी हैं जो पत्थर खाते हैं।

हैरान कर देने की बात तो यह है कि उनको पत्थर खाने से कोई दिक्कत भी नहीं है।

यह शख्स हैं महाराष्ट्र के रामभाऊ बोडके।

इनकी उम्र इस समय 80 साल है और वे रोजाना लगभग 250 ग्राम पत्थर खाते हैं।

रामभाऊ को उनके गांव के लोग पत्थर वाले बाबा भी कहते हैं।

पत्थर खाने के पीछे की कहानी

रामभाऊ 1989 के दौरान मुम्बई में काम करने गये थे।

वहाँ उनके पेट में अचानक दर्द हुआ तो उन्होंने वहाँ कई डाक्टरो से इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ

तो वे अपने गांव सतारा वापस आ गये और खेती करने लगे लेकिन उनके पेट का दर्द खत्म नहीं हुआ।

एक बुजुर्ग महिला की बात मानकर खाए पत्थर

रामभाऊ के पेट का दर्द पूरे गाँव की चर्चा का विषय बन गया।

एक दिन उनके ही गांव की एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें पत्थर खाने की सलाह दी तो फिर उन्होंने यह भी करने की सोची और एक दिन उन्होंने पत्थर का छोटा सा टुकड़ा खाया तो उनके अपने पेट दर्द में थोड़ा आराम लगा।

फिर इसके बाद शुरु हुआ उनका पत्थर खाने का सिलसिला।

वे आज भी लगभग 250 ग्राम पत्थर रोजाना खाते हैं।

डाक्टर भी हैरान और परेशान

रामभाऊ के पत्थर खाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। उनके इस कारनामे से आम आदमी ही नहीं बल्कि डाक्टर भी हैरान हैं।

एक बार एक डाक्टर्स की टीम ने उनके पेट का सीटी स्कैन कराया।

सीटी स्कैन में देखा गया कि उनके पेट में पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े हैं बावजूद इसके वे एकदम स्वस्थ हैं।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!