मिसाइल मैन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार

कलाम को सलाम

मिसाइल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का जीवन आज के दौर में भी प्रसंगिक है।

समाज में कुछ लोग होते हैं वह आते हैं, जाते हैं पता भी नहीं चलता है।

लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, वह अपनी मिसाल ऐसे छोड़कर जाते हैं कि पूरी की पूरी पीढ़ी को प्रेरित करते रहते हैं।

वह साक्षात रहते हैं तो भी प्रेरित करते रहते हैं, और शरीर के बाद भी प्रेरित करते रहते हैं।

ऐसे ही डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साहब बहुत ही दुर्लभ लोगों में से एक है जो हर पीढ़ी को हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे, यंहा तक कि इस संकट के घड़ी में भी।

वे एक वैज्ञानिक, एक शिक्षक तथा भारत के राष्ट्रपति थे। उन्होंने इतने सारे जीवन को छुआ, इतने युवा मस्तिष्क को सोच, विज्ञान के शीर्ष पर आत्मविश्वास की शक्ति से प्रज्वलित कर दिया।

पूरा संसार उनकी प्रशंसा करता हैं इसलिए नहीं क्योंकि उन्होंने विज्ञान में बहुत महान कार्य किया है, बल्कि उनके प्रेरक व्यक्तित्व के कारण।

जीवन का सिलेबस रोज बदलता है

जीवन हमेशा उस मार्ग का अनुसरण नहीं करता है, जो हमने उसके लिए निर्धारित किया है, बल्कि कभी-कभी यह अपना स्वयं का पाठ्यक्रम बना लेता है।

जीवन वैसा नहीं है जैसा आप सोच रहे हैं, जीवन अपने हिसाब से ही काम करता है। हम कभी नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है।

इसके लिए हमेशा अच्छे और बुरे के लिए तैयार रहना है। आप में हिम्मत होनी चाहिए आप अलग तरीके से सोच सकें।

एक बार उन्होंने कहा, ‘मेरा संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए है, जिनमे अदम्य साहस है, वे आविष्कार करने वाले, साहस से अस्पष्ट मार्ग की यात्रा करने वाले, असंभव की खोज करने वाले, और समस्याओं पर विजय पाने वाले असामान्य युवा है।”

साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ो

हमारी सोच एवं विचार करने की क्षमता हमे सबसे अलग बनाती है। अपने दिमाग का सबसे अच्छा उपयोग करें। अलग तरीके से सोचें और तकनीकों क पहचान करें। वह करे जो बाकी लोगों से आपको अलग बनाते हैं।

आपको कभी भी अपनी विनम्रता से हारना नहीं चाहिए

भले ही आप एक संपूर्ण राष्ट्र के प्रमुख हो लेकिन विनम्रता मत छोड़िये। यह सबसे शक्तिशाली हथियार है।

अपनी अलग पहचान बनाइये

भारत के सबसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, शुरुआत से एक विनम्र संरक्षक थे, जिन्होंने अपने अतीत को कभी नही भुला। उन्होंने अपने देश को अपने तरीके से प्रेरित किया।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!