बाल झड़ने से परेशान.. तो करें यह घरेलू उपाय

बाल झड़ने से परेशान.. तो करें यह घरेलू उपाय Home remedies for hair fall hindi

हम में से कई लोगों को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पडता है।

और ज्यादातर लोगों के घर में, या पहचान में एक व्यक्ती तो होती हैं, जिसे बाल झड़ने की प्राॅब्लेम हो।

बाल झड़ने की समस्या आजकल आम बात हो गई है। फिर लड़का हो या लड़की हर किसी में कम ज्यादा मात्रा में ये प्राॅब्लेम नजर आती है।

बालों की समस्या पर लोग लाखो रुपये खर्च करते है। फिर भी परेशान नजर आते है।

और हर किसी को इतने पैसे खर्च करना पॉसिबल नहीं होता है।

तो आज हम इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कुछ घरेलू उपाय बताने वाले है, जिससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिले।

ऐसे उपाय जो घर पर भी आसानी से कर सकते हैं।

बाल क्यों झड़ते है?

बालों के झड़ने के कई कारण होते है, जैसे हार्मोन में बदलाव, तनाव, उचित आहार की कमी, प्रदूषण या हेअर प्रोडक्ट का अधिक उपयोग।

इस प्रकार के कारणों से बाल झड़ने की समस्या होती। इसपर क्या उपाय है, ये हम अब देखते है।

बाल झड़ने की समस्या पर उपाय

1) आंवला  (Amla)

आंवला विटामिन ‘सी’ और एन्टिओक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है।

आंवला में मेंहदी, ब्राह्मी पाउडर और दही को मिलाकर एक पैक बनाएं और इसे बालों पर लगाएं।

2) ऐलोवेरा (मुसब्बर – Aloe Vera)

हफ्ते में एक बार, दो चम्मच ऐलोवेरा जेल को बालों की जड़ों पर लगाएं और मालिश करें।

और आधे घंटे बाद बाल धो लें। यह बहुत अच्छा होगा यदि आप इसके लिए ताजे एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं।

एलोवेरा के इस्तेमाल से बालों का झड़ना तुरंत कम होने में मदद मिलती है।

3) ओलिव ऑइल (Olive Oil)

ओलिव ऑइल को बालों की जड़ों में लगाने और उनकी मालिश करने से उचित रक्त परिसंचरण में मदद मिलती है।

और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। तो ओलिव ऑइल बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता है।

4) प्याज का रस (Onion Juice)

माथे पर प्याज का रस लगाकर और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इस बीच बालों को तौलिए से ढक लें।

यह रस बालों के मूल तक जाएगा। फिर अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इससे बालों झड़ना कम हो जाएगा।

5) नारियल  तेल (Coconut Oil)

नारियल तेल बालों के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। मुलायम और चमकदार बालों के लिए उपयुक्त है।

यह छोटे बालों और स्प्लिट एंड्स के उपचार में प्रभावी है। यह तेल बालों को प्रोटीन प्रदान करता है।

और इसका इस्तेमाल हर कोई कर सकता है। इसलिए यह सबसे अच्छा तरीका है।

बाल झड़ने का कारण ‘सही आहार ना लेना’ भी होता है।

खाने और पीने के माध्यम से बालों को पोषण मिलता है।

इसके लिए दूध, पनीर, चीज, दही और मट्ठे का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह पोषक तत्वों की भरपाई करता है।

आम तौर पर, शरीर में पोषक तत्वों की कमी बालों के जड़ों को कमजोर करती है और बालों के झड़ने का कारण बनती है।

कोनसे फल, सब्जी से विटामिन मिलेंगे।

जिनमें ‘ए’ विटामिन होते है, वो खाद्य पदार्थ भरपूर मात्रा में खाते हैं तो, घने बालों के लिए आवश्यक हेअर फॉलिकल्सची की संख्या बढ़ जाती है।

इसे अंडे, कद्दू और गाजर से प्राप्त किया जाता है।

विटामिन ‘ई’ और विटामिन ‘बी’ बालों के पोषण के लिए आवश्यक है।

इसके सप्लीमेंट बालों को अच्छा पोषण प्रदान करते हैं और बाल इससे घने बनाते हैं।

विटामिन ‘सी’ के लिए खट्टे फल और सब्जियां जैसे कि नारंगी, नींबू, हरी मिर्च, टमाटर खाएं।

यह विटामिन ‘सी’ से समृद्ध है। यह रोजाना 1000 से 3000 मिलीग्राम की मात्रा में पूरक होना चाहिए।

आंवला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसलिए भरपूर मात्रा में आंवले का सेवन करना चाहिए।

आयरन से भरपूर सब्जियां खाएं। यह मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते है और बालों के जड़ो को पोषण देता है।

इसके लिए पालक, बीट्, किशमिश और एप्रिकॉट्स का भी सेवन करना चाहिए।

भरपूर पानी पीने से बालों के जड़े मजबूत हो जाती है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। और इससे बाल विकास भी होते है।

किससे दूर रहे।

शराब के सेवन या धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से बचें।

इससे बाल कमजोर हो जाते हैं, और इसके कारण वे झड़ जाते हैं।

धूम्रपान करने से बालों के का रक्त प्रवाह कम हो जाता है, और बालों को ये नुकसानदायक होता है।

मनाचेTalks हिंदी

आपकी समस्या के अनुसार एक्सपर्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें।/ The information is not a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment.

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!