आयुर्वेद में भी लिखे हैं गुड़ खाने के चमत्कारी लाभ…

गुड़ खाने के लाभ

आयुर्वेद में भी लिखे हैं गुड़ खाने के चमत्कारी लाभ… आइए जानते हैं क्या-क्या फायदे होते हैं गुड़ खाने से…..

मित्रो, आप सभी जानते हैं कि चाहे सर्दी हो, गर्मी हो या हो बारिश का मौसम… गुड़ का सेवन हर मौसम में देता है हमें कई फायदे….

गुड़ का आयुर्वेद में काफी महत्व बताया गया है। गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने से कई तरह की बीमारी और इंफेक्शन से बचा जा सकता है… आइए जानते हैं गुड़ खाने के फायदे….

1. खून की कमी को रोकता है:

गुड़ का सेवन हमारे शरीर में खून की कमी होने से रोकता है।

गुड़ एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। ये गले और फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. दूर करता है एलर्जी:

जिनको बार-बार एलर्जी होती है, उन्हें सुबह भूखे पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से एलर्जी समाप्त हो जाती है।

3. सर्दी, खांसी से देता है निजात:

सर्दियों के मौसम में अक्‍सर ही हम स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से परेशान रहते हैं। इन्‍हीं समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़ की चाय पीना लाभदायक साबित होता है।

ठंड के दिनों में गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना भी आपको कई बीमारियों से बचाता है।

4. चर्बी होगी कम:

यदि आप अपने पेट कमर आदि की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं तो गुड़ का सेवन कीजिए।

गुड़ को रात में गुनगुने पानी के साथ खाने से आपकी अतिरिक्त चर्बी समाप्त हो जाएगी।

गुड़ में पोटेशियम, मैग्नीशियम, बिटामिन B1, B6 और विटामिन C होते हैं, जो एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं।

5. हाजमा होगा दुरुस्त:

रात में सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से पेट संबंधी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं।

आपका हाजमा भी दुरुस्त होगा और आपका पेट भी साफ होगा।

6. तनाव होगा कम:

गुड़ एक बहुत अच्छा एंटी-डिप्रेसेंट का काम करता है।

गुनगुने पानी के साथ रोजाना गुड़ खाने से आपका तनाव भी दूर होगा और नींद भी भरपूर आएगी…!!

7. शरीर को रखेगा बिल्कुल फिट:

रोजाना रात में गुड़ खाने से सीने में जलन, जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

पथरी की समस्या का भी निदान होता है। गुड़ बालों के झड़ने को भी रोकता है।

इसके साथ गुड़ खाने के अनेक ऐसे फायदे हैं जो आपको और आपके शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में हरदम मददगार हैं…

इसलिए दोस्तो गुड़ को रोज अपनी डायट में शामिल करिए और पाइए चमत्कारी और चौंकाने वाले फायदे…!!!

मनाचेTalks हिंदी

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

1 Response

  1. Floy says:

    My partner and I stumbled over here coming from a different
    page and thought I may as well check things out.

    I like what I see so i am just following you. Look forward to going over your web page yet
    again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!