आज का राशिफल, 06 October, 2022

आज का राशिफल, 06 October, 2022

Today’s Horoscope (06 October, 2022)

पढ़ें 06, October 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं।

आज कुछ खर्च के कारण आपके ऊपर पारिवारिक दबाव रहेगा। यदि आज किसी कार्य को करें, तो बहुत ही सोच समझकर करें।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए रोजगार के क्षेत्र मे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे।

आपको किसी भी ओर कदम बढ़ाने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

मिथुन (GEMINI)

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

आज आप अपने किसी परिचित की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद कर सकते हैं। किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के फैसले आगे चलकर आपके लिए लाभ देने वाले रहेंगे।

आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज किसी अपने से मदद मांगने पड़ सकती है।

सिंह (LEO)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।

ऑफिस में बॉस के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन आज आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं,

जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए,

तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी में कठोरता को बनाए रखने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए खुशी देने वाला रहेगा। आज यदि आपका जमीन जायदाद से संबंधित कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा।

आपकी किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है,

तो आज उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ बहसबाजी हो सकती हैं। विद्यार्थियों को आज किसी मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!